Menu
blogid : 316 postid : 1393184

43 लाख सैंपल में 2.26 लाख कोरोना पॉजिटिव निकले, 24 घंटे में मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan5 Jun, 2020

कोरोना वायरस ने भारत में बुरी तरह कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हर दिन नए मरीजों के मिलने का रिकॉर्ड टूट रहा था अब मरने वालों की संख्या भी रिकॉर्ड बना रही है। पिछले 24 घंटे में मरने वालों की संख्या सर्वाधिक पहुंच गई है। अब तक लिए गए 43 लाख सैंपल में 2.26 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

 

 

 

 

पूरे सप्ताह हर दिन बढ़ती गई मरीजों और मौतों की संख्या
कोरोना महामारी को रोकने के तमाम प्रयासों के बावजूद इसका फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही हर दिन नए मरीज मिलने का रिकॉर्ड बनता जा रहा है। जबकि मरने वालों की संख्या में हर दिन बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

 

 

 

 

ICMR ने 43 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुता​बिक देश में कोरोना की रोकथाम और पहचान के लिए अब तक कुल 4386376 लाख सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 226770 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ICMR के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 143661 लाख सैंपल टेस्ट लिए गए हैं।

 

 

 

 

24 घंटे नए मरीजों और मौतों का रिकॉर्ड टूटा
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9,851 मामले सामने आए हैं। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है। हर दिन नए मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जबकि, हर दिन मरने वाले मरीजों का भी रिकॉर्ड बनता जा रहा है। 24 घंटे में सर्वाधिक 273 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की कुल संख्या 6348 हजार पहुंच गई है।

 

 

 

 

एक लाख मरीज पूरी तरह ठीक हुए
देश में अब तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,26,770 पहुंच चुकी है। इसमें 110960 ऐसे मरीज हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, 109462 लाख मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई। इन मरीजों को सकुशल डिस्चार्ज कर घर भेजा जा चुका है।..NEXT

 

 

 

Read More:

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

कोरोना पीड़ित देशों में ब्राजील दूसरे नंबर पर, जानिए भारत और पाकिस्तान किस नंबर पर

एक कब्र में दफनाए जा रहे कई शव, इस देश के लिए काल बना कोरोना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh