Menu
blogid : 316 postid : 1392833

कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख पार, सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में इस स्थान पर पहुंचा भारत

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में मिले नए पॉजिटिव केस मिलाकर कुल संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। पिछले दो दिनों से 4 हजार से ज्यादा मरीज रोज बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की सूची में भारत एक पायदान खिसककर आगे पहुंच गया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan19 May, 2020

 

 

 

24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस
एएनआई ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 4970 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पिछले दो दिनों में लगातार 4 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। जबकि पिछले सप्ताह हर रोज 3 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। आंकड़े बताते हैं कि हर दिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।

 

 

 

1 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के आंकड़े जोड़कर भारत में कुल मरीजों की संख्या 1,01,139 पहुंच गई है। इनमें से 39,233 कोरोना संक्रमित मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। ​एक दिन में 134 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की संख्या 3163 हो चुकी है।

 

 

 

 

भारत, पाकिस्तान इस नंबर पर काबिज
दुनियाभर के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित लोगों की सूची में पहले स्थान पर सर्वाधिक मरीजों की साथ अमेरिका है। जबकि, दूसरे स्थान पर रूस और उसके बाद स्पेन, ब्राजील और ब्रिटेन हैं। इस सूची के हिसाब से भारत 11वें नंबर पर है। जबकि चीन पेरू के बाद 13वें नंबर पर है। 43,966 मरीजों की संख्या के साथ पाकिस्तान 20वें स्थान पर है।

 

 

 

 

32 लाख से ज्यादा अब तक मर चुके
पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। worldometers के आंकड़ों के अनुसार अब तक पूरे विश्व में 4907135 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 320392 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1916798 कोरोना संक्रमित मरीजों को पूरी तरह ठीक करने में सफलता​ हासिल हुई है।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh