Menu
blogid : 316 postid : 1392928

कुछ ही घंटों में बढ़े 6 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, जानिए मरने वालों की संख्या

दुनियाभर के साथ ही भारत में भी कोरोना महामारी ने कहर मचाया हुआ है। लगातार बढ़ रहे पॉजिटिव केस से स्वास्थ्य कर्मियों और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। भारत में कुछ ही घंटे में 6 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan22 May, 2020

 

 

 

 

नहीं थम रहा वायरस का प्रकोप
तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस के प्रसार रोकने में पूरी कामयाबी हासिल नहीं हो पा रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुरक्षा उपकरण समेत कोरेंटाइन सेंटर्स और अन्य बुनियादी चीजों का ध्यान रखा है। बावजूद देश में हर घंटे नए मरीज सामने आ रहे हैं।

 

 

 

 

24 घंटे 6 हजार से ज्यादा नए केस
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर जारी आंकड़े बताते हैं कि देश में पिछले 24 घंटे में 6088 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस सामने आए हैं। यह संख्या हर रोज से कहीं ज्यादा है। पिछले दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले सप्ताह तक यह संख्या 3 हजार के करीब थी अब 6 हजार पार कर गई है।

 

 

 

 

हर रोज मरने वालों का आंकड़ा 150 के करीब
मरीजों के बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़े भी हर दिन बढ़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में मरने वालों की संख्या की शुरुआत करीब हर दिन 50 से हुई जो बढ़ते बढ़ते 150 का आंकड़ा छूने वाली है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश के 148 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो हुई है।

 

 

 

 

3 हजार से ज्यादा मर चुके
मरीजों के बढ़ते मामलों के बाद वर्तमान संक्रमित लोगों की संख्या 118447 हो गई है। इसमें 48534 लोगों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। जबकि, कुल 3583 लोग अब तक मर चुके हैं। वहीं, 66330 सक्रिय मरीजों का उपचार देश के अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है।

 

 

 

 

ज्यादा मरीज पर कम मौतें तमिलनाडु में
देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश हैं। राज्यवार मरीजों और मौतों की संख्या पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में 41642 मरीज और 1454 की मौत हो चुकी है। गुजरात में 12905 मरीज और 773 मर चुके हैं। दिल्ली में 11659 मरीज और 194 मर चुके हैं। तमिलनाडु में 13967 मरीज हैं जबकि 94 की मौत हो चुकी है।..NEXT

 

 

 

Read More:

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh