Menu
blogid : 316 postid : 1394621

भारत में 3 वैक्सीन पर हो रहा ट्रायल, एक फाइनल फेज में, जानें दुनियाभर में कितनी वैक्सीन पर हो रहा काम

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan25 Aug, 2020

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए भारत में तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है। एक वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में है। देश के 12 मेडिकल सेंटर्स पर इन वैक्सीन का परीक्षण किया जा रहा है। वहीं, दुनियाभर में 170 से ज्यादा वैक्सीन परीक्षण के स्तर पर हैं।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

कोरोना रिकवरी में आई तेज गति
कोरोना महामारी को थामने के लिए देश में तेज गति से काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रोजाना कोरोना टेस्टिंग की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई है और रिकॉर्ड स्तर पर मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी हासिल हुई है। 31 लाख से ज्यादा पॉजिटिव मामलों में से अब तक 24 लाख से ज्यादा को रिकवर किया जा चुका है।

 

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

देश में 3 वैक्सीन पर चल रहा काम
इस बीच वायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीन पर ट्रायल्स चल रहे हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल 3 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल पास कर ह्यूमन ट्रायल फेज में हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान ICMR के डायरेक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि भारत में 3 वैक्सीन रेस में हैं।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

दो वैक्सीन फेज 2 में और एक फाइनल फेज में
ICMR के डायरेक्टर के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से बनाई जा रही वैक्सीन फेज 2 बी में है। इसी इंस्टीट्यूट की एक और ह्यूमन ट्रायल्स के फेज 3 यानी अंतिम चरण में है। जबकि, भारत बायोटेक और जैडस कैडिला की वैक्सीन ने फेज 1 के ट्रायल पूरे कर लिए हैं। ​अब दूसरे फेज के ट्रायल्स शुरू हो रहे हैं।

 

 

Image courtesy : REUTERS

 

 

रूस की वैक्सीन पर चल रही बात
भारत की 3 वैक्सीन के अलावा रूस की वैक्सीन स्पुतनिक को भी देश में विकसित करने पर विचार हो रहा है। एएनआई के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि रूस में विकसित COVID-19 वैक्सीन स्पुतनिक-5 को लेकर भारत और रूस बात कर रहे हैं। इस संबंध में कुछ शुरुआती जानकारी एक दूसरे से साझा की गई है।

 

 

 

 

दुनियाभर में 8 वैक्सीन ट्रायल्स के अंतिम चरण में
दुनियाभर में 170 से अधिक आवेदक कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत की वैक्सीन को​ मिलाकर अब तक कुल 8 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल्स के अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जबकि, 130 से ज्यादा वैक्सीन ​क्लीनिकल ट्रायल्स फेज में हैं। करीब 25 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के फेज 1 में हैं और 15 वैक्सीन फेज 2 में हैं।..NEXT

 

 

 

Read More :

जुकाम-खांसी का रामबाण इलाज है शहद, रिसर्च में खुलासा दवा से ज्यादा है असरदार

आक्सीजन सपोर्ट पर हैं 2.62 फीसदी कोरोना मरीज, जानिए कितने पेशेंट आईसीयू में और कितने वेंटीलेटर पर

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh