Menu
blogid : 316 postid : 1394359

शायर राहत इंदौरी की ये थी आखिरी गुजारिश, दुनिया को शायरी का नया अंदाज सिखाने वाला चला गया

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan11 Aug, 2020

 

 

 

Image courtesy : Naiduniya

 

 

मशहूर शायर राहत इंदौरी अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। आज दिल का दौरा पड़ने से उनका इंतकाल हो गया है। वह इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे और आज ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राहत इंदौरी ने अपने फैंस से गुजारिश की थी उनके लिए दुआ करें। उनकी यह गुजारिश आखिरी बन गई।

 

 

Image courtesy : Jagran Josh

 

 

राहत इंदौरी का अरविंदो अस्पताल में निधन
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज के दौरान राहत इंदौरी का निधन हो गया है। श्री अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया कि उन्हें आज दो हार्ट अटैक आए थे, जिस वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि रविवार शाम को उन्हें कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

Image courtesy : Jagran

 

 

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भर्ती हुए थे
कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राहत इंदौरी ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने चाहने वालों से दो गुजारिश की थीं। जो उनके लिए आखिरी बन गईं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं।

 

 

 

 

लोगों से दो गुजारिशें कीं जो आखिरी बन गईं
राहत इंदौरी ने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों से गुजारिश की थी कि ‘दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी।’ राहत इंदौरी की ये दोनों गुजारिश उनकी आखिरी गुजारिश बन गईं।

 

 

 

 

राहत कुरैशी से बन गए राहत इंदौरी
राहत इंदौरी का जन्म 1 जनवरी 1950 को इंदौर के कपड़ा मिल में काम करने वाले रफतुल्लाह कुरैशी के घर हुआ था। राहत इंदौरी चार भाई बहन थे और उनके बचपन का नाम राहत कुरैशी था जो बाद में राहत इंदौरी हो गया। राहत इंदौरी ने अपना ग्रेजुएशन इंदौर से ही किया था। इसके बाद उन्होंने उर्दू साहित्य में मास्टर्स और पीएचडी भोपाल से की थी। राहत इंदौरी को नए अंदाज में शायरी के लिए जाना जाता है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।..NEXT

 

 

 

Read More :

6 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची, पहली वैक्सीन आने में बचा अब थोड़ा समय

कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया

8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh