Menu
blogid : 316 postid : 1393780

बिना फेस शील्ड पहने डांस नहीं कर सकते यहां के लोग, कोरोना से लड़ने के लिए खास तैयारी में ये देश

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan12 Jul, 2020

 

 

कोरोना महामारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। महामारी से हर दिन हो रहीं मौतों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। इंडोनेशिया में लोग महामारी के खौफ से एहतियात बरतने में कोई कोताही नहीं छोड़ रहे हैं। सरकार ने लॉकडाउन खोल दिया लेकिन नियमों के पालन में ढील नहीं दी है। ऐसे में पारंपरिक कार्यक्रम के लिए नृत्य के लिए डांसर्स फेस शील्ड पहनकर तैयारियां कर रहे हैं।

 

 

 

 

जकार्ता के सबसे बड़े पार्क में होता है नृत्य
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में लंबे समय से कोरोना के कारण लॉकडाउन लागू रहा है। पिछले दिनों ही वहां पर लॉकडाउन में कुछ शर्तों के साथ ढील दी गई है। यहां के टूरिस्ट प्लेसेस को खोल दिया गया है। जकार्ता के सबसे बड़े पार्क में विजिटर्स को पारंपरिक नृत्य से लुभाने के लिए यहां के लोग फेस शील्ड पहनकर नृत्य पेश कर रहे हैं।

 

 

 

 

डांस ग्रुप के सदस्य फेस शील्ड पहन कर रहे प्रैक्टिस
रिपोर्ट के मुताबिक जकार्ता के पार्क में सूर्य किराना डांस ग्रुप के सदस्यों ने कोरोना के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेस शील्ड पहनकर पारंपरिक जावा नृत्य का अभ्यास किया। इस डांस ग्रुप में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक नृत्य सीखने आते हैं। कोरोना महामारी के कारण सूर्य किराना ग्रुप का नृत्य अभ्यास कई दिनों से बंद चल रहा था।

 

 

 

 

सुरक्षा मानकों का पालन कर रहे डांसर्स
इंडोनेशिया का पारंपरिक जावा नृत्य पर्यटकों को काफी लुभाता है। यहां पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते इन नृत्य आयोजनों और अभ्यास केंद्रों को बंद रखा गया था। अब लॉकडाउन में ढील दी गई है तो विजिटर्स आने शुरू हुए हैं। ऐसे में रोजी रोटी के लिए नृत्य पेश करने वाले ग्रुप एहतियातन फेस शील्ड पहनकर और स्वास्थ्य मानकों का पालन कर कार्यक्रम पेश कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

कोरोना संक्रमित हो चुके हैं 75 हजार लोग
इंडोनेशिया में कोरोना वायरस ने बड़े पैमाने पर लोगों को अपनी चपेट में लिया है। पिछले 24 घंटे में 1,671 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक कोरोना के 75,699 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जबकि, 3,606 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। हाल के दिनों में सरकार ने कुछ इलाकों से लॉकडाउन हटा लिया है और पर्यटकों के लिए रास्ते खोल दिए हैं।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh