Menu
blogid : 316 postid : 1389560

गूगल जॉब्स ही नहीं, केंद्र सरकार का ये ऐप भी नौकरी खोजने में करेगा मदद

हाल ही में गूगल ने ‘गूगल जॉब्स’ लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आपको नौकरी खोजने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये पहली बार है कि जॉब्स को लेकर कुछ लॉन्च किया गया है। इसके पहले मोदी सरकार ने भी रोजगार के मोर्चे पर एक पहल करते हुए नेशनल करियर सर्विस नाम के पोर्टल जारी किया है। इसके तहत आप अपना मनपसंद रोजगार भी एक क्ल‍िक पर खोज सकते हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Apr, 2018

 

 

 

नेशनल करियर सर्विस करेगा आपकी मदद

केंद्र सरकार ने एक वेब पोर्टल शुरू किया हुआ है, ये पोर्टल आपको रोजगार खोजने में मदद करने के साथ ही अन्य जरूरी सहयोग भी देता है। नेशनल करियर सर्विस नाम के इस पोर्टल के जरिये सरकार न सिर्फ आपको फुल टाइम रोजगार दिलाने में मदद करती है, बल्कि इसके साथ ही फ्रीलांस काम भी यहां पर मुहैया किया जाता है।

कई कंपनियां और करियर सेंटर्स जुड़े हुए हैं

पोर्टल के साथ कई कंपनियां और करियर सेंटर्स जुड़े हुए हैं। इनकी वजह से आपको न सिर्फ एक ही जगह पर हर तरह के रोजगार के मौके देखने को मिलेंगे, बल्कि करियर मार्गदर्शन लेने की सुविधा भी मिलती है। पोर्टल की मदद से आपको छोटे से छोटा और बड़े से बड़े रोजगार के मौके मिलेंगे। आप चाहें किसी भी राज्य से हों या किसी भी क्षेत्र से, यहां सबके लिए रोजगार के मौके हैं।

 

 

छात्रों के लिए भी फायदेमंद

कॉलेज से पढ़ाई खत्म कर बाहर निकल रहे छात्रों के लिए भी इस पोर्टल के पास बहुत कुछ है। यहां छात्रों को टेक्सटाइल इंडस्ट्री से लेकर आईटी समेत अन्य उद्योगों से जुड़े करियर विकल्प मिलेंगे। छात्र यहां इन करियर विकल्पों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्हें सिर्फ करियर विकल्प ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े क्या कोर्स मौजूद हैं।  इसके बारे में भी यहां जानकारी मिलती है।

 

 

रोजगार की भी मिलेगी जानकारी

इस ऐप पर रजिस्टर होने के बाद आपको आपके क्षेत्र के करीब लगने वाले रोजगार मेलों की भी जानकारी मिलती है। इसके अलावा कौशल केंद्र और ट्रेनिंग सेंटर समेत अन्य अहम जानकारी मिलती है। इस ऐप को आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

हेल्पलाइन भी है

चाहें तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके रोजगार संबंधी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। आप इस नंबर पर फोन कर अपने मन में उठ रही शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। 18004251514 पर मंगलवार से रविवार के बीच सुबह 8 बजे से शाम के 8 बजे तक कभी भी फोन कर सकते हैं।

 

 

कंपनियों के लिए भी अहम मंच

इस पोर्टल पर सिर्फ रोजगार की तलाश कर रहे लोग ही नहीं, बल्कि कंपनियां भी जा सकती हैं। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए अगर आपको कर्मचारियों की जरूरत है, तो आप यहां खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘इम्प्लॉयर रजिस्ट्रेशन’ विकल्प चुनकर खुद को रजिस्टर करना होगा।Next

 

 

 

Read More:

दूसरे बैंक का ATM यूज करना पड़ सकता है महंगा, जानें क्‍या है वजह

कैश की किल्लत से हैं परेशान, तो इन 4 तरीकों से मिल सकती है राहत

गाड़ियों पर छाए सिंदूरी हनुमान के स्टीकर, जानें क्या है राज!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh