Menu
blogid : 316 postid : 1390597

International Women’s Day 2019 : घर संभालने से लेकर आत्मनिर्भर बनने तक सरकार की ये 5 योजनाएं आएंगी आपके काम

एक सर्वे के अनुसार महिलाओं के नाम पर लोन ज्यादा होता है जबकि इंश्योरेंस कम होता है। अब इसकी चाहें जो भी वजह हो लेकिन इतना समझना मुश्किल नहीं है कि ज्यादातर महिलाओं को अपने हित में चल रही योजनाओं के बारे में कम जानकारी होती है। घर संभालना, नौकरी करना या फिर दोनों ही तरह की जिम्मेदारियां संभालते हुए अक्सर उन्हें इस तरह की योजनाओं की कम जानकारी होती है।  आज ‘महिला दिवस’ है ऐसे में अगर आप इन जानकारियों को अपनी महिला मित्रों से सांझा करके उन्हें वीमेंस डे का तोहफा दे सकते हैं। आइए, जानते हैं कौन-सी सरकारी योजनाएं महिला कल्याण की दिशा में एक कदम है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal8 Mar, 2019

 

 

सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है। ये एक छोटी बचत योजना है। इस योजना को बहुत कम रकम के साथ लिया जा सकता है। मध्यमवर्गीय या बेहद गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर चलाई इस योजना में छोटी-छोटी बचत के जरिए बच्चियों की उच्च पढ़ाई, शादी और उनकी सेहत के उद्देश्य से बचत की जा सकती है।
इस योजना की ज्यादा जानकारी इस लिंक पर क्लिक करके पा सकते हैं।

http://www.nari.nic.in/schemes/financial-inclusion-girls-sukanya-samriddhi-yojana

 

 

महिला ई-हॉट
अगर किसी महिला ने किसी छोटे स्तर पर काम शुरू किया है और सामान को भेजने के लिए एक प्लेटफॉर्म की जरूरत है तो यह योजना आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। महिला ई-हॉट योजना के तहत पूरे देश में अपने समानों को बेचा जा सकता है।
http://mahilaehaat-rmk.gov.in/en/

 

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना
इससे निकलने वाले धुएं का खराब असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) से ऐसी महिलाओं को राहत मिलती है। साथ ही इससे ग्रामीण इलाके को स्वबच्छक रखने में मदद मिलती है। PMUY में साल 2011 की जनगणना के हिसाब से जो परिवार बीपीएल कैटेगरी में आते हैं, उन्हें PMUY का लाभ मिल सकता है। इस PMUY के तहत कुल 8 करोड़ BPL परिवारों को फ्री में LPG कनेक्शन उपलब्धा कराने का लक्ष्या है।
http://www.pmujjwalayojana.com/

 

 

 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यह एक सामाजिक अभियान है, जिसका लक्ष्य है कि महिला भेदभाव के उन्मूलन और युवा भारतीय लड़कियों के लिए कल्याण सेवाओं पर जागरूकता बढ़ाना। 22 जनवरी 2015 को शुरू, यह महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त उपक्रम है।
http://www.wcd.nic.in/bbbp-schemes

 

वन स्टॉप सेंटर स्कीम
यह योजना 1 अप्रैल 2015 को ‘निर्भया’ फंड के साथ लागू की गई थी। यह योजना भारत के विभिन्नट शहरों के अलग-अलग क्षेत्रों में चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत यह योजना उन महिलाओं को शरण देती हैं जो किसी प्रकार की हिंसा का शिकार होती है। इसके तहत पुलिस डेस्कब, कानूनी, चिकित्सा् और परामर्श सेवाएं देने का काम किया जाता है। इस योजना के लिए टोल फ्री हेल्पयलाइन नंबर 181 है।
http://www.wcd.nic.in/schemes/one-stop-centre-scheme-1

 

स्टोरी को अपनी महिला दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। …Next

 

Read More :

International Women’s Day 2019 : बॉलीवुड के वो पॉवरफुल महिला किरदार जिनके सामने फीके नजर आए ‘हीरो’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019 : ये हैं महिला सशक्तिकरण पर बनी बॉलीवुड की 10 मशहूर फिल्में

बजट से जुड़े इन 20 शब्दों के बारे में नहीं जानते ज्यादातर लोग, इसे जान लेंगे तो बजट समझने में होगी आसानी

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh