Menu
blogid : 316 postid : 1393238

Covid-19 Deaths : इटली में शव दफनाने की जगह नहीं बची, 10 दिन तक घर में रखनी पड़ रही लाशें

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan9 Jun, 2020

 

पूरी दुनिया के लिए घातक साबित हो रहा कोरोना वायरस इटली के लिए दर्दनाक स्थिति पैदा करने वाला बन गया है। इटली में इतने बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हो रही है कि वहां के कब्रिस्तानों में शवों को दफनाने की जगह तक कम पड़ गई है।

 

 

 

 

33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक इटली में चीन के बाद सबसे तेज कोरोना महामारी का संक्रमण फैला था। जो अब तक जारी है। यहां हर दिन बड़े पैमाने पर नए मरीज मिल रहे हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी हर दिन बढ़ती जा रही है। इटली में अब तक 33964 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

मुस्लिम कब्रिस्तानों में नहीं बची जगह
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इटली में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के सामने शवों को दफनाने के लिए जगह कम पड़ गई है। मुस्लिम समुदाय के इमाम और अन्य धार्मिक नेताओं ने शवों को दफनाने के लिए अतिरिक्त जगह की मांग की है। यहां के मुस्लिम कब्रिस्तानों में जगह नहीं बची है।

 

 

 

 

 

इटली में केवल 76 कब्रिस्तान
रिपोर्ट के अनुसार इटली में सबसे पुराना मुस्लिम कब्रिस्तान 1856 में ट्रिएस्टा शहर में ​बनाया गया था। बाद में इसे सरकारी दस्तावेजों में सबसे पुराने मुस्लिम कब्रिस्तान के मौर रजिस्टर भी किया गया। इटली में मुस्लिम कब्रिस्तानों की संख्या केवल 76 है। इनमें से ज्यादातर मुस्लिम कब्रिस्तान कैथोलिक कब्रिस्तान में ही एक किनारे वाले हिस्से में हैं।

 

 

 

 

10 दिन तक घर में रखा रहा शव
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों एक मुस्लिम महिला की मौत कोरोना की वजह से मिलान शहर में हुई थी। उसे दफनाने के लिए मुस्लिम ​कब्रिस्तान में जगह नहीं मिलने पर शव करीब 10 दिन तक घर में ही रखा रहा। इसके बाद करीब 50 किलोमीटर दूर उसे किसी तरह दफनाया जा सका।

 

 

 

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कब्रिस्तान के लिए जगह मांगी
इटली में दफनाने के लिए जगह कम पड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुस्लिम समुदाय ने सरकार से अपील की है कि कैथोलिक कब्रिस्तानों में उन्हें अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा देश में मुस्लिम कब्रिस्तानों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई है।

 

 

 

 

दुनिया का 7वां कोरोना प्रभावित देश
इटली में पहला कोरोना मरीज फरवरी को मिला था। तब से यहां पर हर दिन मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। इटली में कोरोना ने इतनी तेजी से पैर पसारे थे कि सबसे पहले लॉकडाउन लगाने वाला देश भी इटली ही था। पिछले करीब 4 महीने से लॉकडाउन है। इटली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 235278 है और सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में इटली 7वें नंबर पर है।..NEXT

 

 

 

Read More:

अमेरिका से उठी नस्लभेद की चिंगारी इंग्लैंड के बाद ब्राजील पहुंची, सड़कों पर उतरे लोगों ने स्टैच्यू गिराए

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh