Menu
blogid : 316 postid : 1393696

गैंगस्टर विकास दुबे का पता बताने वाले को मिलेंगे इतने लाख, पश्चिमी यूपी में होने की आशंका, इफॉर्मेशन लीक करने वाले 3 सिपाही सस्पेंड

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan6 Jul, 2020

 

सीओ समेत 8 सिपाहियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे पर एसटीएफ समेत पुलिस फोर्स ने शिकंजा कस दिया है। घटना की रात से फरार विकास का पता बताने वाले को दी जाने वाली इनामी राशि बढ़ा दी गई है। रेड की सूचना लीक करने के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने विकास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने की संभावना जताई है।

 

 

 

 

 

घटना के बाद से फरार चल रहा विकास दुबे
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर हत्या समेत दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात चौबेपुर पुलिस विकास दुबे के घर रेड डालने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस गोलीकांड में सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में विकास के भाई और चाचा को मार गिराया था। जबकि, विकास दुबे मौके से फरार हो गया था।

 

 

 

रेड की सूचना लीक वाले 3 सिपाही सस्पेंड
कल्यानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के साथी दयाशंकर ने बताया था कि पुलिस की रेड से पहले ही विकास को फोन आ गया था। इसके बाद विकास ने अपने असलहाधारी 30 गुर्गों को घर पर मुस्तैद कर दिया था। थाने से सूचना लीक होने के मामले में चौबेपुर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

 

 

 

 

तीनों सिपाहियों के विकास दुबे से थे गहरे संबंध
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि मामले 3 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेहास्पद पाई गई है, जिसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी विकास दुबे से इनके संबं​ध पाए गए हैं​। इसी आधार पर इन्हें निलंबित किया गया है।

 

 

 

 

इनामी राशि बढ़ाई गई
घटना के बाद से फरार चल रहे हत्यारोपी विकास दुबे की तलाश में पुलिस की सौ टीमों को लगाया गया है। जबकि नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी को अलर्ट किया गया है। अब तक उसकी कोई सूचना नहीं मिलने पर प्रशासन ने विकास दुबे पर इनामी राशि बढ़ा दी है। विकास दुबे का पता बताने वाले को 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। इससे पहले तक उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

 

 

 

 

बिजनौर में दिखी विकास स्कॉर्पियो गाड़ी
उधर, सोमवार को बिजनौर पुलिस को टोलफ्री नंबर पर कॉल आई कि विकास दुबे की गाड़ी को जिले में घुसने वाले हाइवे पर देखा गया है। सूचना के बाद से एसपी के नेतृव में पुलिस फोर्स ने चारों तरफ नाकेबंदी करते हुए वाहन ​चेकिंग शुरू कर दी। विकास की हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की स्कॉर्पियो गाड़ी को देखे जाने की सूचना के बाद से जिले में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि विकास दुबे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भी हो सकता है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

विकास दुबे का तगड़ा था ‘नेटवर्क’ पुलिस के पहुंचने से पहले ही पता चल गया था

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh