Menu
blogid : 316 postid : 1393718

विकास दुबे के घर में था बंकर और देसी बम का जखीरा, बड़े पैमाने पर तमंचे और कारतूस मिले

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan7 Jul, 2020

 

 

सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे के घर में बंकर मिला है। इस बंकर में बड़े पैमाने पर देसी बम, बारूद, तमंचा और कारतूस मिले हैं। घटना के चार दिन बाद भी विकास दुबे फरार चल रहा है। अभी तक विकास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं छिपे होने की सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस की 40 टीमों के अलावा एसटीएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

मुठभेड़ में घायल सिपाही खतरे से बाहर
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया है कि अपराधी विकास दुबे साथ हुई मुठभेड़ में घायल लोगों की स्थिति अब ठीक है। सब लोग खतरे से बाहर हैं। लेकिन जब तक हम विकास दुबे और उनके साथियों को गिरफ्तार नहीं कर लेते तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी 40 टीमें और एसटीएफ की टीमें इसमें लगातार कार्य कर रही हैं।

 

 

 

विकास के घर से मिले अवैध हथियार, विस्फोटक
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि हमें विकास दुबे के बारे में भी ये सूचना मिली थी कि वो अपने घर में हथियार छिपा के रखता है। पूरे घर को सर्च किया गया तो उसके घर से 2 किलो विस्फोटक पदार्थ, 6 तमंचे, 15 देशी बम और 25 कारतूस बरामद हुए हैं। जबकि, उसके घर में बंकर मिलने की बात भी पुलिस ने घटना के अगले दिन बता थी।

 

 

 

 

घटना के बाद से फरार चल रहा विकास दुबे
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू निवासी कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर हत्या समेत दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात चौबेपुर पुलिस विकास दुबे के घर रेड डालने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस गोलीकांड में सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में विकास के भाई और चाचा को मार गिराया था। जबकि, विकास दुबे मौके से फरार हो गया था।

 

 

 

सस्पेंड हो चुके हैं रेड की सूचना लीक करने वाले सिपाही
कल्यानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के साथी दयाशंकर ने बताया था कि पुलिस की रेड से पहले ही विकास को फोन आ गया था। इसके बाद विकास ने अपने असलहाधारी 30 गुर्गों को घर पर मुस्तैद कर दिया था। थाने से सूचना लीक होने के मामले में चौबेपुर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया था कि निलंबित तीनों पुलिसकर्मियों के अपराधी विकास दुबे से संबंध पाए गए हैं।

 

 

 

 

 

कुख्यात को पकड़ने के लिए बढ़ाई जा चुकी है इनामी राशि
घटना के बाद से फरार चल रहे हत्यारोपी विकास दुबे की तलाश में पुलिस की कई टीमों रात दिन छापेमारी अभियान चला रही हैं। अब तक उसकी कोई सूचना नहीं मिलने पर प्रशासन ने विकास दुबे पर इनामी राशि बढ़ा दी है। विकास दुबे का पता बताने वाले को 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। इससे पहले तक उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

 

 

 

 

पश्चिमी यूपी में छिपे होने का अनुमान
सोमवार को बिजनौर पुलिस को टोलफ्री नंबर पर कॉल आई थी कि विकास दुबे की गाड़ी को जिले में घुसने वाले हाइवे पर देखा गया है। सूचना के बाद से एसपी के नेतृव में पुलिस फोर्स ने चारों तरफ नाकेबंदी करते हुए वाहन ​चेकिंग शुरू कर दी थी। हालांकि, विकास पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अनुमान लगा रही है कि विकास दुबे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भी हो सकता है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

विकास दुबे का तगड़ा था ‘नेटवर्क’ पुलिस के पहुंचने से पहले ही पता चल गया था

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh