Menu
blogid : 316 postid : 1393831

टॉप टेन कोरोना पीड़ित देशों की सूची में दो नई एंट्री, विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या 1.32 करोड़

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan14 Jul, 2020

 

दुनियाभर के लिए मुसीबत का सबब बने कोरोना वायरस ने ताकतवर देशों में तबाही का मंजर पैदा कर दिया है। सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित टॉप टेन देशों की सूची में दो नए देश शामिल हो गए हैं। इन दोनों देशों को कोरोना का नया ग्लोबल हॉटस्पॉट सेंटर बताया जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 1.32 करोड़ के पार पहुंच गई है।

 

 

 

 

अमेरिका ने तोड़ दिए हैं कोरोना के सारे रिकॉर्ड
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों और मरने वालों की संख्या के साथ अमेरिका सूची में पहले स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में अब तक 3,363,056 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। एक दिन में रिकॉर्ड 55 हजार से ज्यादा नए केस अमेरिका में ही मिल रहे हैं। जबकि, अब तक 138,247 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

 

कोरोना ने तोड़ दी ब्राजील की कमर
सूची में दूसरे स्थान पर खूबसूरती के लिए मशहूर देश ब्राजील है। कोरोना की वजह से ब्राजील की कमर टूट गई है। यहां अब तक 1,884,967 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एक दिन सर्वाधिक नए केस मिलने के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में एक दिन में रिकॉर्ड 45 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। यहां 72,921 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

 

भारत तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश
कोरोना पीड़ित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर भारत का नाम दर्ज है। भारत में अब तक 906,752 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में सर्वाधिक केस मिलने के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। भारत में रिकॉर्ड 28 हजार से ज्यादा नए केस पाए गए हैं।

 

 

 

 

दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको टॉप टेन सूची में आए
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों बताते हैं कि वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका कोरोना वायरस की आंधी झेल रहा है। हर दिन 13 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव मामलों के साथ यह देश टॉप देशों की सूची में शामिल हो गया है। वहीं, लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको भी रोजाना 5 हजार से ज्यादा नए मरीजों के साथ टॉप टेन सूची में मेक्सिको में आ गया है। सूची में मेक्सिको 7वें नंबर पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका नवें नंबर पर है।

 

 

 

 

दोबारा लॉकडाउन लागू, सख्ती शुरू
टॉप टेन कोरोना प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर रूस और पांचवें पर पेरू का नाम दर्ज है। जबकि, छठे पर चिली और 8वें पर ब्रिटेन हैं। लिस्ट में ईरान दसवें नंबर पर है। यह सभी देश कोरोना मरीजों को लेकर गंभीर स्थिति में हैं। यही वजह है कि ज्यादातर देशों ने लॉकडाउन को दोबारा लागू किया है और नियमों को फिर से कड़ा कर दिया है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh