कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा अमेरिकी लैटिन देशों में तबाही मचाई है। टॉप टेन कोरोना पीड़ित देशों की सूची में 6 लैटिन अमेरिकी देश हैं। जबकि, चार में दो एशियाई, एक अफ्रीका और एक यूरोपीय देश है। कोरोना से अब तक पूरी दुनिया में 7.12 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है।
टॉप 10 में 6 लैटिन अमेरिकी देश
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। वायरस की वजह से सबसे बुरी स्थिति में लैटिन अमेरिकी देश हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की टॉप 10 कोरोना पीड़ित देशों की सूची में अकेले 6 लैटिन अमेरिकी देश हैं। इनमें अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, चिली, पेरू और कोलंबिया शामिल हैं।
दुनियाभर में 7.12 लाख लोगों की मौत
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7.12 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मरने वालों में 30 फीसदी सिर्फ लैटिन अमेरिकी देशों के कोरोना संक्रमित लोग हैं। सबसे ज्यादा अमेरिका में 1.61 लाख और फिर ब्राजील में 97 हजार से अधिक मौतें हुई हैं।
सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका, ब्राजील में
लैटिन अमेरिका में यूरोप, एशिया और अफ्रीका से ज्यादा मौतें हुई हैं। लैटिन अमेरिका क्षेत्र में रिकॉर्ड 3.80 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। worldometers.info के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद मेक्सिको में 49,698 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में 20,228, कोलंबिया में 11,624 और चिली में 9,792 लोगों की मौत हुई है।
एशिया, अफ्रीका और यूरोप का हाल
कोरोना वायरस के मामलों में एशिया क्षेत्र में भारत में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस 19.77 लाख से अधिक हैं और यहां सबसे ज्यादा 40 हजार मौतें भी हुई हैं। अफ्रीका क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5.29 लाख कोरोना पॉजिटिव मामले हैं और 9 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में सबसे ज्यादा 8.71 लाख कोरोना केस रूस में हैं और सबसे ज्यादा 14 हजार मौतें भी यहीं हुई हैं।..NEXT
Read More :
कोरोना के इलाज में कारगर नई दवा को मंजूरी मिली, बिक्री शुरू हुई जानिए दवा की कीमत
फाइनल स्टेज पर पहुंची कोरोना की दो वैक्सीन, दुनियाभर में 23 वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल फेज में
कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज
देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति
शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा
दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज
Read Comments