Menu
blogid : 316 postid : 1393482

सीमा पर तैनात जवानों पर ‘हमला’ कर रहा कोरोना, 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan26 Jun, 2020

 

भारत में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना वायरस ने अब सीमा पर तैनात जवानों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएफ के 5 जवानों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र पुलिस के सिपाहियों पर भी कोरोना वायरस का असर बढ़ता जा रहा है।

 

 

 

 

देश में 24 के अंदर रिकॉर्डतोड़ नए केस मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 17,296 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या अबतक एक दिन में मिलने वाले मरीजों में सर्वाधिक है। जबकि, 407 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। अब तक देशभर में कुल 15,301 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

 

 

बीएसएसफ के 868 जवान कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस सीमा पर तैनात जवानों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। एएनआई ने बीएसएफ के हवाले से बताया है कि अब तक सीमा सुरक्षा बल के 868 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से 5 जवानों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक 245 कोरोना संक्रमित जवानों का उपचार चल रहा है। बीएसएफ के अनुसार 618 संक्रमित जवानों को अब तक पूरी तरह ठीक किया जा चुका है।

 

 

 

 

महाराष्ट्र के 56 सिपाहियों की मौत
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य के पुलिसकर्मी भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 190 सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार 24 घंटे में 2 संक्रमित सिपाहियों की मौत हो चुकी है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4516 पहुंच गई और कुल 56 सिपा​ही जान गवां चुके हैं।

 

 

 

दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कहर
महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 4841 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 192 की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 147741 हो चुकी है। इसी तरह दिल्ली में 24 घंटे में 3390 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि, 64 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में अब कुल मरीजों की संख्या 73780 हो चुकी है।..NEXT

 

 

 

 

Read More:

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

अफ्रीका महाद्वीप के 1.2 अरब लोगों पर कोरोना का खतरा, सभी 56 देशों में पहुंची महामारी!

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh