मां बनना हर महिला के लिए सबसे बड़ी खुशी का मौका होता है। आमतौर पर दूसरे बच्चे की डिलीवरी को लेकर पैरेंट्स कम से कम एक साल का गैप तो रखते ही हैं। लेकिन, एक महिला ने 09 महीने में ही चार जुड़वां बच्चों को जन्म देकर दुनिया भर में सनसनी फैला दी है। महिला के घरवाले खुश होने के साथ ही आश्चर्य में भी पड़ गए हैं।
10 महीने के अंदर 4 बच्चों का जन्म
अमेरिका की एक महिला दुनियाभर के चिकित्सकों के लिए कौतूहल का विषय बन गई है। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा की एलेक्जेंड्रिया वॉलिस्टन ने एक साल के अंदर मात्र 09 महीने के अंतराल में दो जोड़ी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। मतलब महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। चिकित्सकों के मुतबिक महिला और सभी शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं। खास बात है कि महिला के परिवार में इससे पहले भी जुड़वा बच्चों के जन्म होते रहे हैं।
कौतूहल का विषय बनी महिला
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक एलेक्जेंड्रिया वॉलिस्टन 13 मार्च 2019 को पहली बार मां बनीं। उन्होंने एक साथ दो बच्चों मार्क और मलाखी को जन्म दिया। मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। एलेक्जेंड्रिया मई में दोबारा प्रेग्नेंट हो गईं तो वह स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हुईं और चिकित्सकों के पास पहुंची। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें फिर से मां बनने के लिए स्वस्थ बताया।
कुल 5 बच्चों की मां बनी
एलेक्जेंड्रिया ने 27 दिसंबर 2019 को एक बार फिर दो जुड़वां बच्चों केलेन और कालेब को जन्म दिया। इस तरह वह 09 महीने मेंं ही चार बच्चों को जन्म देने वाली मां बन गई हैं। इतने कम अंतराल में बच्चों को जन्म देने को लेकर वह इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एलेक्जेंड्रिया ने बताया कि उन्हें जुड़वां बच्चों का जैकपॉट हासिल हुआ है और यह पाकर वह बहुत खुश हैं। एलेक्जेंड्रिया की पहले से ही एक बेटी है, इस तरह अब उनके 5 बच्चे हो गए हैं।…NEXT
Read More:
सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ
क्रिसमस आईलैंड से अचानक निकल पड़े 4 करोड़ लाल केकड़े, यातायात हुआ ठप
हैंगओवर की दवा बनाने के लिए 1338 दुर्लभ काले गेंडों का शिकार, तस्करी से दुनियाभर में खलबली
Read Comments