Menu
blogid : 316 postid : 1391422

ठंड का 119 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, ये हैं दुनिया की सबसे ठंडी 5 जगहें

इन दिनों देश भर के कई शहर जबरदस्‍त ठंड से जूझ रहे हैं। देश की कैपिटल दिल्‍ली में 30 दिसंबर को 119 साल पुराना ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। एएनआई न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक दिसंबर महीने का सोमवार सबसे ज्‍यादा ठंडा दिन रहा। भारत के द्रास, सियाचिन समेत कई इलाकों में ठंड के दौरान तापमान माइनस 50 सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आइये जानते हैं दुनिया की उन पांच जगहों के बारे में जहां हवा के संपर्क में आते ही हर चीज बर्फ में तब्‍दील हो जाती है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan30 Dec, 2019

 

 

 

 

 

5. ओयमयकों, साइबेरिया
लाइव साइंस वेबसाइट के मुताबिक दुनिया की सबसे सर्दीली जगहों में ओयमयकों का नाम 5वें नंबर पर है। इसे उतरी ध्रुव की सबसे ठंडी जगहों में से एक होने का दर्जा हासिल है। यहां की सर्दी बर्दाश्त के बाहर है। यहां आमतौर पर 12 महीने ठंड का मौसम रहता है। यहां का न्यूनतम तापमान -71 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

 

 

 

 

4. फोर्ट सेल्किर्क, कनाडा
कनाडा का यह इलाका युकोन नदी के पास स्थित है। यहां इतनी ठंड पड़ती है कि कोई भी नहीं रहता है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से सरकार के कुछ वैज्ञानिक यहां शोध के लिए रहने लगे हैं। यहां का न्‍यूनतम तापमान -75 डिग्री रिकॉर्ड किया जा चुका है।

 

 

 

 

 

3. नार्थ आइस, ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड की यह जगह सबसे खतरनाक सर्दीले इलाकों में है। यहां कोई भी चीज बाहर निकालते ही जम जाती है। इस इलाके में ब्रिटिश सरकार का एक वैज्ञानिक केंद्र स्‍थापित है। इस इलाके में हमेशा बर्फ गिरती रहती है। यहां का न्यूनतम तापमान -86 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

 

 

 

 

 

2. वोस्तोक, अंटार्टिका
दुनिया के सबसे बर्फीले स्‍थानों में अंटार्कटिका का वोस्‍तोक इलाका दूसरे नंबर पर आता है। यहां 23 घंटे लगातार बर्फ गिरती रहती है। इस कारण यहां हर तरल पदार्थ हवा के संपर्क में आते ही जम जाता है। इस क्षेत्र में रूस की सरकार का एक बड़ा रिसर्च स्टेशन भी है। यहां का न्यूनतम तापमान -89.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

 

 

 

 

1. प्लेटो स्टेशन, अंटार्टिका
दुनिया की सबसे ठंड वाला इलाका प्‍लेटो स्‍टेशन है। यह अंटार्कटिका में होने के चलते 24 घंटे बफीले तूफान का सामना करता है। इस इलाके में दुनिया का अब तक सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया जा चुका है। बावजूद यहां पर वैज्ञानिक रिसर्च के लिए निवास करते हैं। इस जगह का न्यूनतम तापमान -119 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।…Next

 

 

 

Read More:

सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ

क्रिसमस आईलैंड से अचानक निकल पड़े 4 करोड़ लाल केकड़े, यातायात हुआ ठप

हैंगओवर की दवा बनाने के लिए 1338 दुर्लभ काले गेंडों का शिकार, तस्‍करी से दुनियाभर में खलबली

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh