Menu
blogid : 316 postid : 1393771

अफ्रीका महाद्वीप के इस देश में आई कोरोना की आंधी, ऐसे ही रहा तो मरीजों की संख्या में भारत को छोड़ देगा पीछे!

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan12 Jul, 2020

 

 

पूरी दुनिया के लिए मुसीबत का सबब बन चुके कोरोना वायरस ने अब तेजी से अफ्रीका महाद्वीप में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या वाले देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण अफ्रीका देश में पहले की तुलना में हर दिन औसतन दोगुने मरीज मिलने की पुष्टि की जा रही है। ऐसे में यह आंशका जताई जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका कोरोना मरीजों की संख्या में भारत को पीछे छोड़ सकता है

 

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा देश में कोरोना की आंधी आई
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश में कोरोना की आंधी आ गई है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मीजे पहले ही देश में कोरोना की आंधी चलने की बात कह चुके हैं।

 

 

 

 

सप्ताह भर में हर दिन दोगुने हो गए केस
रिपोर्ट में 12 जुलाई के ताजा आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया गया है कि दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में रिकॉर्ड 13,497 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। यह संख्या करीब सप्ताह भर पहले की तुलना में दोगुनी हो चुकी है। इन आंकड़ों को मिलाकर दक्षिण अफ्रीका में 264,184 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

देश की राजधानी बुरी तरह प्रभावित
दक्षिण अफ्रीका का सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका गौतेंग राज्य है। यहां देश के एक तिहाई कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में जोहांसबर्ग और राजधानी प्रेटोरिया भी शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 3,971 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

 

कोरोना पीड़ित टॉप टेन देशों में दक्षिण अफ्रीका भी
अफ्रीका महाद्वीप के अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज और मरने वालों की संख्या दक्षिण अफ्रीका में ही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के हिसाब से कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की टॉप टेन सूची में दक्षिण अफ्रीका का नाम भी दर्ज हो गया है।

 

 

 

 

भारत को भी पीछे छोड़ने का अनुमान
अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही बता दिया है कि देश में कोरोना का तूफान आया हुआ है। अफ्रीका महाद्वीप में यह देश कोरोना का नया हॉटस्पॉट भी बन गया है। जिस तेजी से यहां नए केस आ रहे हैं उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका मरीजों के मामले में भारत को भी पीछे छोड़ सकता है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh