Menu
blogid : 316 postid : 1393292

कोरोना मुक्त घोषित हो चुके देश में फिर लौटी आफत, एक महीने बाद नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan16 Jun, 2020

कोरोना महामारी को हराने में दुनियाभर के देश जुटे हुए हैं। हाल के दिनों में कुछ देशों ने खुद को कोरोना से मुक्त होने की घोषणा भी कर दी है। इनमें से एक न्यूजीलैंड भी है। न्यूजीलैंड में करीब एक महीने बाद कोरोना के नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

 

 

 

 

त्वरित कार्रवाई ने कोरोना से बचाए रखा
कोरोना महामारी से खुद को बचाए रखने में न्यूजीलैंड ने अन्य देशों की तुलना में काफी कामयाबी पाई है। यही वजह है कि यहां कोरोना वायरस का प्रसार व्यापक स्तर पर नहीं हो सका है। कई मीडिया रिपोर्ट में कोरोना को रोकने में अपनाई गई त्वरित नीतियों को लेकर प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की विशेषाज्ञों ने खूब तारीफ भी की है।

 

 

 

कोरोना मुक्त हो गया था न्यूजीलैंड
कोरोना महामारी की शुरुआत के दौरान ही न्यूजीलैंड ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापक स्तर पर विस्तार दिया था। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों के मुताबिक महामारी को थामने के लिए त्वरित कार्रवाई के चलते न्यूजीलैंड में कोरोना का प्रसार बड़े पैमाने पर नहीं हो सका।

 

 

 

 

 

 

अब तक सिर्फ 22 मरीजों की मौत
तमाम प्रयासों के चलते न्यूजीलैंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1500 से भी कम रही। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्‍डओमीटर डॉट इंफो के मुताबिक देश में सिर्फ 1154 कोरोना संक्रमित लोग मिले। जबकि मात्र 22 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 1132 लोगों को पूरी तरह ठीक करने में कामयाबी मिली।

 

 

 

 

 

 

24 दिन बाद नए मरीज मिलने से हड़कंप
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक 24 दिनों बाद 16 जून को न्यूजीलैंड में दो नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1156 हो गई है। यह दोनों मरीज 30 और 34 वर्षीय महिलाएं हैं जो​ ब्रिटेन से यात्रा कर न्यूजीलैंड वापस लौटी हैं।

 

 

 

 

देशभर में अलर्ट जारी
दोनों महिलाओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। वह जिस एयरलाइंस के जरिए आईं उसके सभी स्टॉफ का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है और जो भी संदिग्ध है उसे क्वेरेंटाइन करने के आदेश दिए हैं। दोनों संक्रमित महिलाओं को सघन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।..NEXT

 

 

 

Read More:

अमेरिका से उठी नस्लभेद की चिंगारी इंग्लैंड के बाद ब्राजील पहुंची, सड़कों पर उतरे लोगों ने स्टैच्यू गिराए

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत में कोरोना मरीजों को ठीक करने के लिए इस दवा को मिली मंजूरी

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh