Menu
blogid : 316 postid : 1394244

अमेरिका के टाइम्स स्कवॉयर में राममंदिर की छटा, इन देशों में भी मंदिर के शिलान्यास की धूम

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan5 Aug, 2020

 

अमेरिका का टाइम्स स्कवॉयर पर राममंदिर का चित्र। Image Courtesy : ANI

 

 

अयोध्या में करीब 500 साल बाद राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। मंदिर के शिलान्यास की खुशी देश में ही नहीं दुनिया के कई देशों में मनाई गई। अमेरिका के टाइम्स स्कवॉयर में रोशनी से राममंदिर बनाया गया। इसके अलावा नेपाल, थाइलैंड में भी धूमधाम से खुशी मनाई गई है।

 

 

अयोध्या में बनने वाले राममंदिर का मॉडल। Image Courtesy : ANI

 

 

पीएम मोदी के नेतृत्व में भूमिपूजन संपन्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले हनुमान गढ़ी में पूजा अर्चना की और दानपात्र में धनराशि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पवित्र पारिजात के पौधे को रोपा और रामलला के दर्शन कर पूजा की। इसके बाद वह भूमिपूजन और हवन कार्य में शामिल हुए।

 

 

विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के आह्वान पर मंदिरों व घरों में हुई पूजा-अर्चना हुई। Image Courtesy : Jagran

 

 

 

अमेरिका का टाइम्स स्कवॉयर पर राममंदिर का चित्र
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित विश्व प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में राममंदिर का एक डिजिटल बिलबोर्ड देखा गया। स्कवॉयर पर जगमगाती रोशनी से भगवान राम और मंदिर का चित्र बनाया गया था। अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीय ने राममंदिर भूमिपूजन की खुशी धूमधाम से मनाई। इसके अलावा नेपाल, थाईलैंड में भी राममंदिर निर्माण भूमिपूजन की खुशी मनाई गई।

 

 

 

 

नेपाल में मना उत्सव
दैनिक जागरण के महराजगंज संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को लेकर नेपाल में भी उत्सव का माहौल है। राजधानी काठमांडू से लेकर सीमवर्ती इलाकों के घर घर में दीपावली मनाई जा रही है। विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक व विशेष पूजा की गई। मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ कर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगे।

 

 

अयोध्या में जगमग हुआ सरयू तट। Image Courtesy : ANI

 

 

थाईलैंड में दीप जलाए गए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के उपलक्ष्य में थाईलैंड में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों ने यहां के हिंदू धर्म सभा विष्णु मंदिर में पूजा की। शाम को यहां 1008 दीपों से प्रज्ज्वलित किया गया। बता दें कि इस 2004 में थाईलैंड के इस मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह में तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे।

 

 

 

 

 

175 अतिथि भूमिपूजन के साक्षी बने
भूमिपूजन कार्यक्रम में देशभर के मठों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों के प्रमुख 137 संतों को आमंत्रित किया गया था। जबकि, कार्यक्रम के लिए कुल 175 अतिथियों को आमंत्रित किया गया था। भूमि पूजन के बाद अतिथियों को खास तरीके से बने रघुपति लड्डू और चांदी के सिक्के भेंट कि गए।..NEXT

 

 

 

Read More :

अयोध्या राममंदिर भूमिपूजन की 10 मनमोहक तस्वीरें यहां देखिए

राममंदिर भूमिपूजन के बाद जानकीधाम भेजे जाएंगे रघुपति लड्डू

कोरोना से मरने वालों में 50 फीसदी बुजुर्ग और 32 फीसदी महिलाएं

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh