Menu
blogid : 316 postid : 1391376

क्रिसमस आईलैंड से अचानक निकल पड़े 4 करोड़ लाल केकड़े, यातायात हुआ ठप

ऑस्‍ट्रेलिया के क्रिसमस आईलैंड से अचानक करीब 4 करोड़ लाल केकड़े पलायन कर सड़क पर आ पहुंचे। एकदम करोड़ों केकड़ों के सड़क पर आ जाने से यातायात ठप हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक इन केकड़ों के पलायन का कारण मौसम में होने वाले बदलाव को माना जाता है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan21 Dec, 2019

 

 

 

Image result for red crabs migrate"

 

 

 

समाचार एजेंसी रायटर्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में बताया गया है कि ऑस्‍ट्रेलिया के क्रिसमस आईलैंड अचानक करोड़ों लाल केकड़े निकल पड़े। यह सभी केकड़े सड़क पर दौड़ने लगे। केकड़ों की वजह से सड़क पर वाहनों पर आवागमान रोक दिया गया और वहां से वाहनों को न गुजरने की नसीहत वाला बोर्ड भी लगा दिया गया।

 

 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें। 

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक हर साल यह केकड़े आइलैंड से पलायन करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर दौड़ रहे केकड़ों की तादाद की वजह से सड़क लाल हो गई है। इन केकड़ों को सुरक्षित सड़क पार कराने के लिए एक स्‍थानीय लॉज संचालक ने अपनी जीप को मोडीफाई कराया है।

 

 

 

 

उसने जीप के पहियों के पास सड़क को छूने वाले साइड रोवर लगवााएं हैं, जिनकी मदद से सड़क पर रेंगे रहे केकड़ों को किनारे करने में मदद मिलती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिसमस आईलैंड पर करीब 4 करोड़ लाल केकड़े रहते हैं। जो हर साल मौसम में बदलाव होने के चलते प्रजनन करने के लिए आईलैंड से बाहर निकलते हैं।…Next

 

 

Read More:

हैंगओवर की दवा बनाने के लिए 1338 दुर्लभ काले गेंडों का शिकार, तस्‍करी से दुनियाभर में खलबली

3 करोड़ से ज्‍यादा लोग एचआईवी पॉजिटिव, झारखंड में 23 हजार लोग इस जानलेवा बीमारी के शिकार

सर्दियों में इन दो वस्‍तुओं को खाया तो जा सकती है जान, आपके लिए ये बातें जानना जरूरी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh