Menu
blogid : 316 postid : 1392532

Covid-19: दुनिया के ताकतवर देश में अचानक बढ़े 10 हजार से मरीज, एक के बाद एक मरे 300 से ज्यादा लोग

दुनिया के तमाम देशों में तबाही का मंजर दिखा रहे कोरोना वायरस ने ​24 घंटे के अंदर दो मुल्कों की हालत खराब कर दी है। दुुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शुमार रूस में अचानक मरीज बढ़ने से मुश्किल बढ़ गई है। वहीं, खूबसूरत देश बेल्जियम में अचानक मौतों के आंकड़े देख लोग दहशत में आ गए हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan6 May, 2020

 

 

 

 

रूस में अचानक बढ़ गए मरीज
कोरोना महामारी को हल्के में ले रहे लोगों के लिए रूस के नागरिकों से सबक ले लेना चाहिए। रूस में कोरोना ने अब तक का सबसे तेज रूप धारण किया है। पिछले 24 घंटों के अंदर यहां मरीजों की तादाद अचानक बढ़ने से स्वास्थ्य मंत्रालय और आम लोग चिंतित हो गए हैं।

 

 

 

24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस
worldometers के आंकड़ों के अनुसार रूस में 24 घंटे में रिकॉर्ड 10559 नए कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं। इतने कम समय में अचानक इतने मरीजों का बढ़ जाना किसी मुसीबत से कम नहीं है। वर्तमान में कुल मरीजों की संख्या 165929 पार कर गई है। इसके अलावा एक दिन में 86 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरने वालों की संख्या 1537 पार कर गई है।

 

 

 

 

बेल्जियम में मर गए 300 से ज्यादा लोग
कोरोना महामारी की वजह से खूबसूरत देश बेल्जियम का हाल बुुरा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेल्जियम में कोरोना मृत्युदर सबसे अधिक है। यहां पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 323 लोगों की मौत हो चुकी है। यह दूसरी बार है जब 300 से ज्यादा लोगों की मौत एक दिन के अंदर हुई हो। इससे पहले यहां 24 घंटे के भीतर 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

मरने वालों में बुजुर्ग ज्यादा
बे​ल्जियम की मृत्युदर पर विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादातर मरने वाले वृद्धाश्रमों में परिजनों से दूर रहने वाले बुजुर्ग हैं। बेल्जियम में सबसे ज्यादा मृत्युदर के आंकड़ों पर सरकार के अधिकारियों ने इसे गलत बताया है। उनका कहना है कि मौतों का जो आकलन किया जा रहा है वह सही नहीं है।

 

 

 

 

600 से ज्यादा की हालत नाजुक
worldometers के ताजा आंकड़े बताते हैं कि बेल्जियम में अब तक कुल 8339 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50781 का आंकड़ा पार कर गई है। इसमें से 272 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी शामिल हैं। जबकि, 646 ऐसे मरीज हैं जो अस्पताल में क्रिटिकल कंडीशन में हैं और उनकी जान को हर पल खतरा है।…NEXT

 

 

 

Read More:

भारत ने मरीज ठीक करने में बनाया रिकॉर्ड! 24 घंटे में बचाए इतने मरीज

देश के इन 5 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, जानिए सबसे ज्यादा मरीज कहां

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

कोरोना महामारी से तबाह हो रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश, इन 4 देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh