Menu
blogid : 316 postid : 1392825

10 दिन बाद घटे कोरोना मरीज, हर दिन मिल रहे थे 10 हजार से ज्यादा

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan18 May, 2020

Russia Covid-19 Cases : कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल रूस के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की जगह तक कम पड़ गई है। हालांकि, वहां के लोगों के लिए राहत भरी खबर ये है कि अब मरीजों की सुख्या पहले की तुलना में कम हुई है। पिछले करीब 10 दिनों से हर दिन 10 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे थे।

 

 

 

 

रोज मिल रहे थे 10 हजार से ज्यादा
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी और शिन्हुआ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रूस में पिछले 24 घंटे में नए कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या में 2 हजार से ज्यादा तक की कमी देखी गई है। यहां लगातार पिछले करीब 10 दिनों से हर दिन नए मरीजों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो रही थी।

 

 

 

 

2 हजार से ज्यादा मरीज घटे
रिपोर्ट के अनुसार 18 मई के ताजा आंकड़े बताते हैं कि 24 घंटे में रूस में 8,926 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े पिछले दिनों के आंकड़ों से करीब 2 हजार तक कम हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस में अचानक मामले बढ़ने पर लोग सतर्क हो गए और वह अब घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसका परिणाम दिखाई देने लगा है।

 

 

 

 

अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर रूस
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में रूस अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। रूस में वर्तमान मरीजों की संख्या 290678 पार कर गई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 2722 पर पहुंच गई है। 24 घंटे में 91 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

2 हजार से ज्यादा की जान खतरे में
worldometers के आंकड़े बताते हैं कि रूस में अभी भी 2300 लोग ऐसे हैं जिनकी हालत बेहद गंभीर है। इनकी जान पर हर पल खतरा बरकरार है। वहीं, रूस ने अब तक 70,209 मरीजों की जिंदगी बचा ली है। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या के मामले में रूस दूसरे नंबर पर है पर मौतों के मामले में वह कई देशों की तुलना में काफी ठीक स्थिति में है।

 

 

 

पूरे विश्व में मर चुके हैं 3 लाख से ज्यादा मरीज
दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 4818025 पार कर गई है। इनमें से 316925 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, अलग अलग देशों के 1863870 मरीजों को ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका और रूस के बाद ब्रिटेन, स्पेन, ब्राजील और इटली हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh