Menu
blogid : 316 postid : 1392695

Russia COVID-19 death toll : 10 दिन में 1 लाख कोरोना मरीज मिलने से तबाही की ओर ये देश, लिस्ट में 7वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा

Russia COVID-19 death toll : कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। लेकिन, अमेरिका से भी ज्यादा तेजी से यह वायरस रूस में फैल रहा है। पिछले 10 दिनों में यहां हर दिन 10 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण यह देश सप्ताह भर पहले सूची में 7वें नंबर पर था अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan12 May, 2020

 

 

 

रूस में भयंकर तबाही मचा रहा कोरोना
कोरोना वायरस ने रूस में भयंकर तबाही का आलम मचाया हुआ है। यहां हर दिन 10 हजार से ज्यादा नए मरीज पाए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार रूस में पिछले 10 दिनों में यहां एक लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

 

 

 

 

10 दिन में 1 लाख से ज्यादा नए मरीज
10 दिनों से लगातार हर रोज 10 हजार से ज्यादा मरीज मिलने से रूस की हालत खराब हो गई है। विशेषज्ञों ने रूस को स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के सुझाव देने के साथ सुरक्षा उपकरण बढ़ाने की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में रूस में 10899 नए केस पाए गए हैं। लगभग इतने केस हर रोज यहां मिल रहे हैं।

 

 

 

 

 

7वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा रूस
​रिपोर्ट के अनुसार रूस में कोरोना मरीजों की संख्या 232243 पार कर गई है। यहां मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं। सप्ताह भर पहले रूस सबसे ज्यादा मरीजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर था अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। रूस में अब तक 43512 मरीजों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है।

 

 

 

 

एक दिन में सर्वाधिक मौतें
रूस में कोरोना वायरस के संक्रमण की गति चीन से भी आगे निकल गई है। चिकित्सकों की मेहनत की बदौलत यहां की कोरोना मृत्युदर कम है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में यहां मरने वालों की संख्या में बड़ा उछाल देखा गया है। सिर्फ एक दिन यहां अब तक की सर्वाधिक 107 मौते हुई हैं। रूस में कुल 2116 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना से तबाह हो रहा ये देश, दो दिन में बढ़ गए 20 हजार मरीज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh