कोरोना वायरस ने दुनिया के दो दिग्गज देशों की कमर तोड़ कर रख दी है। इनमें एक है अमेरिका और दूसरा है रूस। रूस में पिछले कई दिनों से हर दिन 10 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ने से संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है। तेजी से संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। हालत यह है कि मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड अरेंज करने पड़ रहे हैं।
हर रोज 8 हजार से ज्यादा नए मरीज
दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शुमार रूस इन दिनों कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है। यहां हर रोज कम से कम 8 हजार नए लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि कोरोना ने सबसे तेजी से जिस देश में अपने पैर पसारे हैं वह रूस ही है।
पूरी दुुनिया में रूस में हर दिन सबसे ज्यादा केस
रूस में पिछले 24 घंटों में नए मरीजों की संख्या 8 हजार से ज्यादा है। worldometers के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 8,764 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पूरी दुनिया के देशों में से यह एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। जबकि, पिछले करीब 10 दिनों तक लगातार 10 हजार से ज्यादा मरीज रोजाना मिल रहे थे। जिनमें अब कमी देखी जा रही है।
संख्या बढ़ने से अस्पतालों में अरेंज करने पड़ रहे बेड
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 4 दिनों से रूस में नए मरीजों मिलने की संख्या में तकरीबन 2 हजार की कमी आई है। पहले हर 10 हजार से ज्यादा मिल रहे थे अब हर दिन करीब 8 हजार नए मरीज मिल रहे हैं। एक दिन के आंकड़ों में तो गिरावट है लेकिन यह संतोषजनक नहीं क्योंकि पूरी दुनिया में से रूस में ही एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस के कई अस्पतालों में मरीज बढ़ने पर बेड अरेंज करने पड़ रहे हैं।
3 लाख पार कर गई मरीजों की संख्या
जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार रूस में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 लाख पार कर 308705 पहुंच गई है। हालांकि, कोरोना मरीजों की रिकवरी के मामले में रूस की स्थिति संतोषजनक कही जा सकती है। अब तक 85392 पॉजिटिव मरीजों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। मौतों का आंकड़ा भी कम है। रूस में 2972 लोगों की मौत हो चुकी है।
पूरी दुनिया में 50 लाख लोग कोरोना संक्रमित
पूरी दुनिया में अब मरीजों की संख्या 50 लाख पार कर 5011602 हो गई है। जबकि, मरने वालों की संख्या 3 लाख पार कर 325460 पहुंच गई है। अमेरिका और रूस के बाद सबसे ज्यादा जिन देशों की हालत खराब है। उनमें ब्राजील पहले नंबर पर है। ब्राजील में कुल 271885 मरीज हैं। इसके बाद ब्रिटेन में 250138 में मरीज हैं। स्पेन और इटली में ब्रिटेन से एक—दो हजार मरीजों का फासला है..NEXT
Read More:
कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग
कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो
कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त
लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें
अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी
Read Comments