Menu
blogid : 316 postid : 1392717

अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस इस देश में, बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आए

कोरोना वायरस ने रूस में तबाही मचा रखी है। यह महामारी इतनी तेजी से यहां फैल रही है कि हर रोज 10 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मरीज रूस में ही हैं। एक अंदाजे के अनुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार के मामले में रूस चीन से भी आगे निकल गया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan13 May, 2020

 

 

 

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के नए आंकड़े
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा कोरोना महामारी के आंकड़े बताते हैं कि रूस पिछले कुछ दिनों में सबसे प्रभावित देशों में शुमार हो गया है। यहां वर्तमान कोरोना मरीजों की संख्या 232243 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामलों में अब रूस से आगे अमेरिका है। सर्वाधिक केस अमेरिका में ही हैं।

 

 

 

सबसे तेज संक्रमण का शिकार
कोरोना संक्रमण फैलने की गति में रूस ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार रूस में पिछले 10 दिनों में 1 लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यहां हर दिन 10 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के कारण रूस सबसे प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

 

 

 

 

सूची में दूसरे पायदान पर पहुंचा
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की कोरोना प्रभावित दस देशों की सूची में रूस दूसरे स्थान पर है और अमेरिका पहले नंबर पर है। जबकि, इस महामारी का ओरिजिनल प्लेस चीन इस लिस्ट में अंतिम दसवें नंबर है। कोरोना महामारी ने सबसे ज्यादा यूरो​पीय देशों को अपनी चपेट में लिया है। इस लिस्ट के शीर्ष में सर्वाधिक यूरोपीय देश ही हैं।

 

 

 

बाकी देशों से कम मौतें
कोरोना से मौतों के मामले में रूस की स्थिति बाकी देशों से कुछ ठीक कही जा सकती है। रूस में अब तक 2116 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में 83 हजार से ज्यादा और चीन में भी 4 हजार से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, अन्य देशों की तुलना में इतने ज्यादा मरीज होने के बावजूद भी रूस में मौतें कम हुई हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

कोरोना से तबाह हो रहा ये देश, दो दिन में बढ़ गए 20 हजार मरीज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh