Menu
blogid : 316 postid : 1392564

कोरोना से तबाह हो रहा ये देश, दो दिन में बढ़ गए 20 हजार मरीज

दुनियाभर में तबाही का मंजर कायम करने वाले कोरोना वायरस ने कई मुल्कों की कमर बुरी तरह तोड़ दी है। अमेरिका के बाद अब कोरोना ने अपना ठिकाना को रूस को बना लिया है। रूस में पिछले 48 घंटे में 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan7 May, 2020

 

 

 

 

अमेरिका का हाल
कोरोना वायरस ने अब तक सबसे ज्यादा अमेरिका के लोगों को संक्रमित किया है। अमेरिका में दुनिया के बाकी मुल्कों से ज्यादा लोग कोरोना से पीड़ित हैं। वर्तमान में अमेरिका में 1263243 लोग कोरोना से संक्रमित चल रहे हैं। जबकि 74809 मरीज अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

 

रूस में सबसे तेजी से बढ़ रहे मरीज
चीन से शुरू हुए वायरस ने अमेरिका के बाद रूस को अपना नया गढ़ बनाना शुरू कर दिया है। worldometers के आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो दिनों में यहां 20 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। 6 मई को 10599 नए मरीज पाए गए थे। 7 मई को 11231 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

 

 

 

 

कुछ घंटों में ही 20 हजार नए केस
सिर्फ 48 घंटे में 21630 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। इतनी तेजी से बढ़ते मरीजों से रूस की चिंताएं बढ़ गई हैं। यह आंकड़ा रूस में अब तक का सर्वाधिक है। रूस में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 7 मई को 88 मरीजों के मरने से यह आंकड़ा 1625 पहुंच गया है।

 

 

Data From worldometers.

 

 

सर्वाधिक मरीजों की सूची
अचानक इतने मरीजों के बढ़ने से रूस सर्वाधिक मरीजों वाले देशों की सूची में 5वें नंबर पर पहुंच गया है। जबकि अभी तक जर्मनी के बाद 8वें नंबर पर था। सर्वाधिक मरीजों की सूची में सबसे पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे पर स्पेन, तीसरे पर इटली, चौथे ब्रिटेन, पांचवें पर खुद रूस पहुंच गया है।..NEXT

 

 

 

Read More:

दुनिया के ताकतवर देश में अचानक बढ़े 10 हजार से मरीज, एक के बाद एक मरे 300 से ज्यादा लोग

भारत ने मरीज ठीक करने में बनाया रिकॉर्ड! 24 घंटे में बचाए इतने मरीज

देश के इन 5 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, जानिए सबसे ज्यादा मरीज कहां

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

कोरोना महामारी से तबाह हो रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश, इन 4 देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh