Menu
blogid : 316 postid : 1392766

देश के इन 4 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, जानिए सबसे ज्यादा कहां हैं पॉजिटिव केस

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केस से लोगों परेशान हैं। देश के 4 राज्य ऐसे हैं जहां अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाया गया है। इन राज्यों ने कोरोना को अपने इलाके में घुसने तक नहीं दिया है। जबकि, देश के 4 ऐसे राज्य भी हैं जहां हर घंटे कई लोग वायरस का शिकार बन रहे हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan15 May, 2020

 

 

 

 

27 हजार ज्यादा मरीज ठीक
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि इस वक्त देश में 81970 कोरोना वायरस से ग्रसित हो चुके लोग हैं। इनमें से 51401 सक्रिए केस हैं, जिनका उपचार चल रहा है। जबकि, 27920 लोगों को अब तक पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। वहीं, 2649 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

सबसे ज्यादा कोरोना मरीज इन राज्यों में
सबसे ज्यादा संक्रमित 4 राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली हैं। अकेले महाराष्ट्र में 27524 पॉजिटिव मरीज हैं। जबकि, 1019 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में भी 9591 कुल मरीज हैं, जबकि 586 की मौत हो चुकी है। इसी तरह तमिलनाडु में मरीजों की संख्या 9674 पहुंच गई। यहां मरने वालों की संख्या 66 है। दिल्ली में 8470 मरीज हैं, जबकि 115 की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

 

इन 4 राज्यों में एक भी मरीज नहीं
देश के 4 राज्य ऐसे हैं जहां अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इस लिस्ट में सिक्किम, दमन और दीव, नागालैंड और लक्षद्वीप राज्य शामिल हैं। आरोग्य सेतु एप पर 15 मई की दोपहर तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार इन प्रदेशों में एक भी कोरोना मरीज नहीं है।

 

 

 

 

पूरी दुनिया का हाल
कोरोना वायरस ने दुनियाभर के लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। worldometers के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर के 4,526,992 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 303,407 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 1,705,686 कोरोना मरीजों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज अमेरिका में और रूस में हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh