अकसर ही खाने पीने की चीजों में छिपकली, मकड़ी या जहरीले जीवों के मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसी ही एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लोगों के होश तब उड़ गए जब पिज्जा के साथ काला नाग (Snake) निकल आया। सांप की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए।
अमेरिका की घटना
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना शहर के जंगली इलाके में लगातार पेड़ों और जंगली वनस्पतियों को नष्टकर आवासीय क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इस वजह से कई बार जंगली जीव अपना ठिकाना बनाने के लिए लोगों के घरों में घुस जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया यहां की एक फैमिली के साथ हुआ जब उनके पिज्जा के साथ सांप निकल आया।
ओवेन से निकलने लगा धुआं
सीएनएन की खबर के मुताबिक यहां रहने वाले दंपति रॉबर्ट हेल्म और अंबर हेल्म ने बताया कि वह लोग डिनर में पिज्जा खाने वाले थे। उन्होंने पिज्जा को गर्म करने के लिए ओवेन में रख दिया और उसे चालू कर दिया। इस बीच ओवेन से धुआं निकलने लगा तो आग लगने की आशंका हुई और उन्हें ओवेन को बंद कर उसे खोल दिया।
आग से मर गया सांप
ओवेन खोलते ही उनके होश उड़ गए और उनकी पत्नी अंबर जोर जोर से चिल्लाने लगीं। दरअसल, ओवेन में सांप पहले से मौजूद था और ओवेन चालू करते ही आग के कारण वह मर गया। अधजले सापं को देखकर हेल्म फैमिली के होश उड़ गए। रॉबर्ट ने बताया कि जांच के बाद ओवेन के पिछले हिस्से में एक छेद मिला, संभवता सांप उसी से अंदर घुस गया होगा।…Next
Read More:
सलमान खान ने जूठे बर्तन धोये और गंदा टॉयलेट साफ किया तो कलाकार शर्म से जोड़ने लगे हाथ
क्रिसमस आईलैंड से अचानक निकल पड़े 4 करोड़ लाल केकड़े, यातायात हुआ ठप
हैंगओवर की दवा बनाने के लिए 1338 दुर्लभ काले गेंडों का शिकार, तस्करी से दुनियाभर में खलबली
Read Comments