Menu
blogid : 316 postid : 1393797

इस देश में जख्मी नशेड़ियों से भरे हॉस्पिटल्स, कोरोना मरीजों को नहीं मिल रहे बेड, तत्काल शराबबंदी के आदेश

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan13 Jul, 2020

 

शराब के नशे में अकसर लोग बहक जाते हैं और खुद को चोटिल करने के साथ दूसरों को भी घायल कर देते हैं। हमेशा से ही दुनियाभर के नशेड़ियों के साथ यह दिक्क​त रही है। कोरोना काल में दक्षिण अफ्रीका घायल नशेड़ियों की वजह से परेशान है। इनकी वजह से ज्यादातर ट्रॉमा सेंटर्स और हॉस्पिटल्स में बेड भरे हुए हैं। कोरोना मरीजों के लिए बेड खाली कराने के लिए सरकार ने तत्काल प्रभाव से पूरे देश में शराबबंदी के आदेश दिए हैं।

 

 

 

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का कहर
अफ्रीका महाद्वीप के 54 देशों में सबसे ज्यादा कोरोना महामारी का प्रकोप दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना की आंधी चलने की चेतावनी दी है। यहां हर दिन 13 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में यहां के अस्पतालों को बेड की व्यवस्था रखने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन, शराबियों की वजह से ज्यादातर बेड भरे हुए हैं।

 

 

 

घायल नशेड़ियों से भरे हैं हॉस्पिटल्स
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणअफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा ने पूरे देश में तत्काल प्रभाव से शराबबंदी के आदेश जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में अस्पतालों में बेड की जरूरत भी होगी। लेकिन, ज्यादातर हॉस्पिटल्स और ट्रामा सेंटर्स में शराब के नशे में दुर्घटनाग्रस्त होने वालों की संख्या अधिक है।

 

 

 

 

बेड खाली कराने के लिए दूसरी बार शराबबंदी
रिपोर्ट के अनुसार शराब पीकर दुर्घटना का शिकार होने से लोगों को बचाने और हॉस्पिटल्स में ज्यादा से ज्यादा बेड खाली कराने के उद्देश्य से शराबबंदी का आदेश दिया गया है। यह दूसरी बार है जब कोरोना के दौरान शराबबंदी का ऐलान किया गया हो। लोगों को शराब पार्टी से रोकने ​के लिए जून में शराबबंदी की जा चुकी है। एक अनुमान के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ज्यादा नशे में दुर्घटनाग्रस्त होने वालों की संख्या दक्षिण अफ्रीका में ही है।

 

 

 

 

 

लॉकडाउन बढ़ा, मास्क अनिवार्य
दक्षिण अफ्रीका सरकार ने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए शराबबंदी के साथ कई अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने कोरोना की गंभीरता को भांपते हुए 15 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। वहीं, बेहद जरूरी काम पर भी बिना अनुमति के बाहर निकलने पर पाबंदी है। इसके अलावा मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

 

 

 

कोरोना पीड़ित टॉप टेन देशों में दक्षिण अफ्रीका भी
अफ्रीका महाद्वीप के अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज और मरने वालों की संख्या दक्षिण अफ्रीका में ही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के हिसाब से कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की टॉप टेन सूची में दक्षिण अफ्रीका का नाम भी दर्ज हो गया है। वह इस सूची में नवें स्थान पर है।..NEXT

 

 

 

 

 

Read More :

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh