Menu
blogid : 316 postid : 1394076

53 देशों में जितने कोरोना मरीज उतने सिर्फ एक देश में, इस महाद्वीप में हर दिन बदतर हो रहे हालात

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan27 Jul, 2020

 

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में हालात खराब होते जा रहे हैं। महामारी ने अन्य महाद्वीपों की अपेक्षा अफ्रीका महाद्वीप में देर से अपना प्रकोप शुरू किया है लेकिन अब यह इलाका नया ग्लोबल हॉटस्पॉट बन गया है। अफ्रीका महाद्वीप के 53 देशों में जितने कोरोना मरीज हैं उतने अकेले दक्षिण अफ्रीका देश में हैं।

 

 

Image Courtesy : Xinhua

 

 

पूरी दुनिया में 1.61 करोड़ पॉजिटिव मामले दर्ज
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक पूरी दुनिया में अब तक 16,196,314 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, पूरी दुनिया में करीब 652,608 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अकेले अफ्रीका महाद्वीप में 850,641 कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। जबकि, 17,812 लोगों की वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

 

 

Image Courtesy : Xinhua

 

 

महाद्वीप में 8 लाख केस और अकेले दक्षिण अफ्रीका में 4 लाख
अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 देश हैं। इन देशों को मिलाकर कुल 850,641 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका देश में आधे कोरोना मरीज हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका में कुल 434,200 संक्रमित मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 6,655 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

अफ्रीका कांटीनेंट का सबसे कोरोना पीड़ित देश बना
दक्षिण अफ्रीका स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 26 जुलाई के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11233 नए कोरोना मामलों की पुष्टि की गई है। सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में इस्टर्न और वेस्टर्न केप इलाके हैं। अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में दक्षिण अफ्रीका के बाद इजिप्ट, नाइजीरिया, घाना, अल्जीरिया, मोरक्को और केन्या शामिल हैं।

 

 

 

 

वैश्विक सूची में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंचा
विश्व के सबसे कोरोना प्रभावित देशों की सूची में दक्षिण अफ्रीका तेजी से टॉप पोजीशन की ओर बढ़ रहा है। जो यह बताता है कि दक्षिण अफ्रीका कोरोना का नया ग्लोबल हॉटस्पॉट सेंटर बन चुका है। दक्षिण अफ्रीका इस सूची में पांचवें स्थान पर है। पहले पर अमेरिका, दूसरे पर ब्राजील, तीसरे पर भारत और लिस्ट में चौथे स्थान पर रूस का नाम दर्ज है। अफ्रीका पिछले 10 दिनों में 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।..NEXT

 

 

 

Read More :

फांसी पर लटकने से पहले ही मर गए 8 हत्यारे, मौत की वजह बनी ये बीमारी

कहीं फेस मास्‍क ही न दे दे कोरोना वायरस, खरीदने और उसके इस्‍तेमाल से पहले जान लें ये बातें

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

भारत में 5 कंपनियां बना रहीं कोरोना वैक्सीन, एम्स के निदेशक ने बताया वैक्सीन आने का समय

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh