Menu
blogid : 316 postid : 1393922

इन 4 देशों में जितने कोरोना मरीज उतने पूरी दुनिया में नहीं, आंकड़े और पूरी लिस्ट देखिए

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan17 Jul, 2020

 

कोरोना महामारी ने दुनियाभर को तबाही की ओर धकेल दिया है। इसके चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ कई देशों की माली हालत भी चरमरा गई है। विशेषज्ञों ने चार देशों के हालात ज्यादा खराब होने की बात कही है। इन चार देशों में जितने कोरोना संक्रमित हैं उतने पूरी दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में कोरोना से तबाह होने वाले देशों में भी यह 4 देश सबसे आगे हैं।

 

 

 

 

4 देशों में पूरी दुनिया 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना केस
पूरे विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या लगभग 13,961,697 है। इस संख्या के करीब आधे से ज्यादा केस सिर्फ 4 देशों में हैं। जबकि, बाकी संक्रमित मामले दुनियाभर के अन्य देशों में हैं। इन चार देशों में अमेरिका, ब्राजील, भारत और रूस शामिल हैं। इन देशों में दुनिया के करीब 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जबकि, बाकी पूरी दुनिया में हैं।

 

 

 

 

पूरी दुनिया में 13 करोड़ से ज्यादा कोरोना केस
अमेरिका में 3,695,302 कोरोना संक्रमित हैं और ब्राजील में 2,014,738 कोरोना संक्रमित हैं। जबकि भारत में 1,005,871 और रूस में 759,203 कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। इन चारों देशों के आंकड़ों को मिलाकर देखें तो संख्या 7,475,114 पहुंच जाती है। जबकि, पूरी दुनिया में 13,961,697 मरीज हैं। इस तरह इन देशों में करीब आधे संक्रमित केस हैं।

 

 

Data Source : worldometers.info.com

 

 

अमेरिका टॉप पर, ब्रिटेन को 10वां स्थान
आंकड़ों के मुताबिक ये चारों देश सर्वाधिक कोरोना पीड़ित देशों की टॉप टेन सूची में टॉप पोजीशन पर हैं। पहले चार स्थानों पर क्रमशा अमेरिका, ब्राजील, भारत और रूस हैं। पांचवें स्थान पेरू, छठे पर दक्षिण अफ्रीका, सातवें पर मेक्सिको, आठवें पर चिली, नौवें स्थान पर स्पेन और 10वें नंबर पर ब्रिटेन है।
बता दें कि ये सभी आंकड़े  worldometers.info से लिए गए हैं।..NEXT

 

 

 

Read More :

भारत में 5 कंपनियां बना रहीं कोरोना वैक्सीन, एम्स के निदेशक ने बताया वैक्सीन आने का समय

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

यहां अस्पतालों से दूर भाग रहे कोरोना पेशेंट, खाली पड़े हैं कोरोना हॉस्पिटल्स के हजारों बेड

कोरोना को लिटिल फ्लू बताने वाले बोलसोनारो संक्रमित, इस देश में बेकाबू होता जा रहा कोरोना

दुनियाभर में बन रहीं कोरोना की 149 वैक्सीन, आने में लगेगा इतना समय

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh