Menu
blogid : 316 postid : 1392472

Covid-19: दुनिया के इन 5 देशों और क्षेत्रों के सभी मरीज ठीक, एक भी कोरोना पेशेंट की मौत नहीं

भारत समेत दुनिया भर के लिए मुसीबत बन चुके कोरोना महामारी के बीच 5 ऐसे देश और प्रवासी क्षेत्र हैं जिन्होंने कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों को ठीक कर लिया है। इन देशों ने कोरोना को हराने में शुरुआती कामयाबी हासिल की है। ऐसे में यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि आखिर इन देशों ने ऐसा कैसे किया है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan5 May, 2020

 

 

 

 

दुनियाभर में ढाई लाख से ज्यादा मरे
कोरोना वायरस हर रोज तेजी से अपने पांव पसार रहा है। मरीजों की संख्या के बीच मौतों का आंकड़ा भी हर रोज बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में दुनिया भर में कुल 3646225 लाख कोरोना मरीज हैं। इनमें से 252408 लाख मरीज अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

इन पांच देशों और आइलैंड में सब ठीक
worldometer के ताजा आंकड़ों के अनुसार 5 देशों और प्रवासी क्षेत्रों ने अपने सभी कोरोना मरीजों को रिकवर कर लिया है। इन देशों में ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र और आइलैंड भी शामिल है। इस लिस्ट में पहला नाम ग्रीनलैंड है। दूसरे नंबर पर पापुआ न्यू गिनी, सेंट बार्थलेमी, अंगुइला और फॉल्कलैंड हैं।

 

 

 

 

कहां कितने मरीज मिले
इन 5 देशों और आईलैंड की लिस्ट में नजर डालें तो ग्रीनलैंड में कुल 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि, फॉल्कलैंड में 13, पापुआ न्यू गिनी में 8, सेंट बार्थलेमी में 6 और अंगुइला में 3 कोरोना मरीज मिले थे। इन सबको अस्पताल में भर्ती किया गया था।

 

 

 

एक भी मौत नहीं, सभी बचाए गए
इन देशों और आइलैंड की सरकारों ने अपने प्रयासों से यहां कोरोना से सकंम्रित हुए सभी लोगों को ठीक कर लिया है। आंकड़े बताते हैं कि यहां जितने भी लोग संक्रमित हुए सभी को ठीक कर लिया गया है। यानी एक भी मरीज की मौत इन इलाकों में नहीं हुुई है।

 

 

 

कैसे ठीक हुए मरीज
इन देशों और आईलैंड पर सभी मरीजों के ठीक होने का सबसे बड़ा कारण यहां की कम आबादी और बेहतर चिकित्सा सुुविधाओं के साथ लोगों का जागरूक होना माना जा रहा है। दूसरा यह कि लोगों ने सरकार के आदेश से पहले ही खुद को क्वेरेंटाइन कर लिया। छोटे देश और आइलैंड होने के कारण दूसरे देशों से अधिक आवागमन नहीं होने से भी संक्रमण यहां तेजी से नहीं फैल सका। बड़े पैमाने पर और बहुत तेजी से कोरोना टेस्ट करने से भी संक्रमण को रोकने में मदद मिली।…NEXT

 

 

 

Read More:

देश के इन 5 राज्यों में एक भी कोरोना मरीज नहीं, जानिए सबसे ज्यादा मरीज कहां

कोरोना से हो रही लगातार मौतों के बीच ये आंकड़े आपको सुकून देंगे

कोरोना की चपेट में आए फुटबॉल विश्व कप के एंबेस्डर, ग्रेट फुटबॉलर के लिए दुनियाभर से हो रहीं दुआएं

पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जिंदगियां तबाह

कोरोना महामारी से तबाह हो रहा दुनिया का सबसे ताकतवर देश, इन 4 देशों में सबसे ज्यादा हुई मौतें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh