Menu
blogid : 316 postid : 1393369

ये हैं कोरोना प्रभावित टॉप 10 देश, जानिए भारत, पाकिस्तान और चीन किस पायदान पर

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan19 Jun, 2020

 

कोरोना महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है। हर दिन हजारों की तादाद में नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा भी रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है। जॉन हॉपकिंस ने मरीजों की संख्या संख्या के हिसाब से सबसे बुरी तरह प्रभावित टॉप 10 देशों की सूची जारी की है।

 

 

 

 

4 लाख से ज्यादा लोगों मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना महामारी को दुनिया की सबसे खतरनाक महामारी पहले ही घोषित कर चुका है। यह महामारी अब तक पूरी दुनिया के 4 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है। कोरोना महामारी के आंकड़ों का अध्ययन करने वाली जॉन हॉपकिंस यूनीवर्सिटी के डाटा के आधार पर शिन्हुआ ने सबसे प्रभावित देशों की लिस्ट जारी की है।

 

 

 

8.50 लाख लोग कोरोना संक्रमित
शिन्हुआ ने जॉन हॉपकिंस यूनीवर्सिटी के हवाले से बताया है कि पूरी दुनिया में अब तक 8507721 लाख लोग कोरोना महामारी से पीड़ित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित अमेरिका में हैं। डाटा के अनुसार अमेरिका में मरीजों की संख्या 2191200 लाख पार कर चुकी है।

 

 

 

 

 

 

अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें और मरीज
वर्ल्डओमीटर डॉट इंफो के आंकड़ों के अनुसार अब तक पूरी दुनिया में 456960 लाख लोग कोरोना की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं। सबसे ज्यादा मरने वालों में अमेरिका के लोग हैं। अमेरिका में कोरोना का इतना ज्यादा प्रकोप है कि वहां अब तक 120688 लाख लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

 

 

 

 

 

ब्राजील और रूस दूसरे और तीसरे स्थान पर
जॉन हॉपकिंस यूनीवर्सिटी के डाटा के मुताबिक सबसे ज्यादा मरीजों और मरने वालों की संख्या के हिसाब से अमेरिका पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर 978142 लाख मरीजों के साथ ब्राजील है। मरने वालों की संख्या के हिसाब से ब्राजील दूसरे नंबर पर है। रूस 568292 लाख मरीजों के साथ तीसरे नंबर पर है। हालांकि मौतों के मामले में ​बाकी देशों से ठीक स्थिति में है।

 

 

 

 

भारत चौथा सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित देश
सबसे ज्यादा मरीजों की लिस्ट में भारत का नंबर चौथा है। भारत में 380532 लाख कोरोना संक्रमित मरीज हैं। हालांकि मौतों के मामले में भारत की स्थिति बाकी की तुलना में ठीक कही जा सकती है। जॉन हॉपकिंस की लिस्ट में पांचवें नंबर पर ब्रिटेन, छठे पर स्पेन, सातवें पर पेरू, आठवें पर इटली, नवें पर चिली और 10वें नंबर पर ईरान है।

 

 

 

 

पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश की ये है स्थिति
वर्ल्डओमीटर डॉट इंफो के आंकड़ों के हिसाब से भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान 165062 लाख मरीजों के साथ 14वें स्थान पर है। जबकि, बांग्लादेश 105535 लाख मरीजों के साथ इस लिस्ट में 17वें नंबर पर है। कोरोना वायरस का मेनलैंड चीन इस लिस्ट में 83325 हजार मरीजों के साथ 21वें स्थान पर ठीक स्थिति में है।..NEXT

 

 

 

 

Read More:

चाइनीज फूड के बहिष्कार की अपील, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की प्रतिबंध की मांग

अफ्रीका महाद्वीप के 1.2 अरब लोगों पर कोरोना का खतरा, सभी 56 देशों में पहुंची महामारी!

कोरोना ने पाकिस्तान में कहर ढाया, जुलाई और अगस्त माह होने वाले हैं सबसे खतरनाक

भारत की मदद से 150 देशों के हालात सुधरे, कोरोना महामारी का बने हैं निशाना

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh