Menu
blogid : 316 postid : 1390859

सुबह नींद से जागने में होती है परेशानी! तो बिस्तर से उठाने के लिए काम आएंगे ये 6 उपाय

क्या आपको सुबह उठने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है? तो आप जल्दी उठने के लिए क्या जतन करते हैं? आप में से ज्यादातर लोग कहेंगे कि चाय या कॉफी पीकर नींद भगाते हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नींद भगाने के लिए चाय या कॉफी पर्याप्त है या इसके अलावा भी नींद पर काबू पाकर सुबह उठा जा सकता है। हम आपको ऐसे और भी तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal11 Jun, 2019

 

 

अपने किसी करीबी को करें फोन
आपको यह बात सुनने में अजीब लग सकती है लेकिन सुबह-सुबह अपने करीबी या घर के सदस्य से बात करने से न सिर्फ आपकी आंख खुलती है बल्कि आपको सकरात्मकता का भी एहसास होता रहता है। ऐसे में आप इस तरीके को आजमा सकते हैं।

 

एक गिलास ठंडा पानी पिएं
आप जैसे ही ठंडे पानी को पिएंगे, आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे और आपकी नींद खुल जाएगी। ठंडा पानी ब्रेन में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है जिससे आपकी नींद चुटकियों में भाग जाती है। आप चाहें तो चेहरे पर भी ठंडे पानी के छींटे मार सकते हैं।

 

 

बिस्तर को सही करें
अपना बिस्तर सही करना अगर आपको भी बोरिंग लगता है तो यही सबसे बेस्ट तरीका है खुद को जगाने का। जी हां, सुबह आंख खुलते के साथ ही अपना बिस्तर ठीक करना शुरू कर दें। चादर या ब्लैंकेट को फोल्ड करके। बेडशीट पर पड़ी सिलवटें को सही करें। तकिए को उसकी जगह पर रखें। ये चीजें सुनने में जितनी सिंपल लग रही हैं, इन्हें करते-करते कब आपकी नींद भाग जाएगी।

 

बाहर या छत पर जाकर ताजा हवा लें
आप भी हर दिन सुबह उठते के साथ दिन की भाग-दौड़ में लग जाते हैं तो जरा ठहरिए। सिर्फ 1 या 2 मिनट के लिए कमरे से बाहर निकलिए, बालकनी में जाइए और आसमान की तरफ देखिए। सुबह की फ्रेश एयर को महसूस कीजिए।

 

 

पौधों में पानी डाल सकते हैं
नींद भगाने के उपायों में आप इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं, आपको घर के पौधों में पानी डालना है।

 

अपने पालतू कुत्ते को वॉक पर ले जाएं
अगर आपने अपने घर में कोई जानवर पाला हुआ है, तो आप उसे वॉक कराने ले जा सकते हैं। शुरुआत में आपको थोड़ी नींद आएगी लेकिन इसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे और आपकी नींद भाग जाएगी।…Next

 

Read More :

महिलाएं तनाव की सबसे ज्यादा शिकार लेकिन आत्महत्या करने में पुरूष आगे, डिप्रेशन से ऐसे निपटें

McDonalds के 165 स्टोर कुछ दिन रहेंगे बंद, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी

जापान में हाई हील्स के खिलाफ शुरू हुआ #KUTOO कैम्पेन, एक फरमान के बाद महिलाओं ने उठाई आवाज

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh