Menu
blogid : 316 postid : 1391076

जानिए: दुर्गा पूजा पर गाने लिखने वाली मुख्‍यमंत्री, 3 गानों ने मचा दिया तहलका तो होने लगी चर्चा

देश में एक से बड़कर एक साहित्‍य प्रेमी हैं और इनमें नेताओं का नाम भी शामिल है। इसी तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री देश की इकलौती नेता हैं जो राज्‍य के सबसे बड़े पर्व पर थीम सांग लिखती हों। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा के उपलक्ष्‍य में इस साल भी थीम सांग लिखा है। वह पिछले कई सालों से थीम सांग लिखती आ रही हैं। साहित्‍य के प्रति खासा लगाव रखने वाली ममता बनर्जी के लिखे इन गीतों को श्रेया घोषाल जैसी मशहूर गायिकाएं अपनी आवाज दे रही हैं। उनके लिखे यह गाने बंगाली समुदाय में बड़े पैमाने पर सुने जाते हैं। इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर उनके लिखे तीन गाने सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan3 Oct, 2019

 

 

तृणमूल कांग्रेस की अध्‍यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को साहित्‍य प्रेमी माना जाता है। इसकी झलक हर साल दुर्गा पूजा के उपलक्ष्‍य में लिखे गीतों से मिल जाती है। ममता बनर्जी का हाल ही में लिखा गया दुर्गा पूजा को डेडिकेटेड थीम सांग रिलीज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस थीम सांग को यूट्यूब पर अब तक कई लाख यूजर देख चुके हैं। इस सांग को कोलकाता की चर्चित दुर्गा पूजा कमेटी सुरुचि संघ के लिए लिखा गया है।

 

 

इस कमेटी के प्रमुख आयोजक राज्‍य के पीडब्‍ल्‍यूडी व खेल मंत्री अरुप विश्‍वास हैं। इस थीम सांग को कोलकाता के मशहूर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर श्रीजित गांगुली ने कंपोज किया है, जबकि गाया श्रेया घोषाल ने है। इस सांग में अभिनय परमब्रत चटर्जी, तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां ने अभिनय किया है। पूजा कमेटी के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस थीम सांग के जरिए मुख्यमंत्री कह रहीं हैं कि दुर्गापूजा त्योहार सभी के लिए है और सबका स्वागत है।

 

 

ममता बनर्जी इससे पहले 2018 में भी दुर्गा पूजा के अवसर पर जयो मा जयो दुर्गा टाइटल से थीम सांग लिख चुकी हैं। इसे श्रीजित मुखर्जी ने कंपोज किया था, जबकि इस गाने में अभिनय मिमि चक्रवर्ती ने किया था। इसी तरह 2016 में भी ममता मुखर्जी ने दुर्गा पूजा पर थीम सांग लिखा था। मा गो तुमी सरबोजनिन टाइटल के इस थीम सांग को यूट्यूब पर 6 करोड़ से भी ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। इस थीम सांग का म्‍यूजिक जीत गांगुली ने दिया है जबकि इसे मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है।

 

 

जानकारों का कहना है कि मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी धार्मिक प्रवत्ति की महिला हैं और दुर्गा पूजा उनके लिए खासा महत्‍व रखता है। अपनी आस्‍थ को दर्शाने के लिए वह हर साल दुर्गा पूजा पर थीम सांग लिखती हैं। जबकि, कुछ जानकारों का कहना है कि ममता बनर्जी बंगाल के सबसे बड़े पर्व के जरिए लोगों को प्रभावित करने के इरादे से यह काम करती हैं। माना जाता है कि दुर्गा पूजा के लिए कमेटियों को धनराशि देकर और दुर्गा पूजा पर थीम सांग लिखकर वह अपनी सरकार और पार्टी प्रचार करती हैं। हालांकि वह ऐसी अकेली मुख्‍यमंत्री हैं जो राज्‍य के सबसे बड़े पर्व को लेकर थीम सांग लिखती हों।…Next

 

Read More: स्‍कंद माता को अर्पित कर दिए ये दो पुष्‍प तो हर कामना हो जाएगी पूरी, पूजा के दौरान इन बातों का रखना होगा विशेष ख्‍याल

गिलहरी को क्यों कहते हैं रामजी की गिलहरी उसकी पीठ पर क्यों होती है दो धारियां

देवी पार्वती ने इस छल के कारण शिव, विष्णु, नारद, कार्तिकेय और रावण को दिया था श्राप, वामनपुराण में वर्णित है यह कहानी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh