Menu
blogid : 316 postid : 1390063

#MeToo कैंपेन के तहत इन मशहूर लोगों पर लगे यौन शोषण के आरोप, जानें क्या है ये मुहिम

चेतन भगत के लेखन को पसंद करने और नापसंद करने वालों के बीच हमेशा ही बहस देखने को मिलती है, वहीं उनकी लिखी कई किताबों पर फिल्म भी बन चुकी है। जिसकी वजह से लेखन में चेतन भगत का नाम काफी चर्चा में रहता है। लेकिन हाल ही में चेतन जिस वजह के लिए चर्चा में आ रहे हैं वो बात किसी को भी पसंद नहीं आएगी।
चेतन पर #MeToo और #TimesUp कैम्पेन के तहत एक महिला को आपत्तिजनक मैसेज करने का आरोप लगा है, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर सफाई दी है।  इससे पहले अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी नाना पाटेकर नाम यौन शोषण मामले में सबसे सामने रखा था। इसके अलावा सोनम कपूर, कंगना रनौत जैसी कई अभिनेत्रियों ने भी अपने साथ हुई इन घटनाओं को बताया था।
इस कैम्पेन के तहत कई ऐसे मशहूर नाम सामने आए हैं, जिनपर यौन हिंसा का आरोप लगा है।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal8 Oct, 2018

 

 

 

नाना पाटेकर

 

तनुश्री दत्ता ने 2008 में फ़िल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री दत्ता ने फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने कपड़े उतारने के लिए कहा था।

 

उत्सव चक्रव्रती

 

 

जाने-माने एआईबी कॉमेडी के कॉमेडियन उत्सव चक्रव्रती से सभी तरह के संबंध तोड़ने की घोषणा की थी। उत्सव पर एक लेखिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उस लेखिका का कहना था कि एआईबी से उसने शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 

विकास बहल

 

‘क्वीन’ फिल्म के निर्देशक विकास बहल पर जिस महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, वो फैटम फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस में काम करती थी। फ़ैंटम के संस्थापक फिल्मकार अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंतेना और विकास बहल हैं।

 

चेतन भगत

 

एक महिला ने लोकप्रिय लेखक चेतन भगत से हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट्स को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उस महिला के साथ बातचीत में चेतन प्रेम का इज़हार कर रहे हैं और वो खुद के शादीशुदा होने की उपेक्षा कर रहे हैं। इसके ठीक बाद चेतन भगत ने फेसबुक एक पोस्ट लिखकर माफी मांगी। चेतन ने कहा है, ”मुझे मजबूत जुड़ाव महसूस हो रहा था। शायद मैं मित्रतापूर्ण संबंध को समझ नहीं पाया। मैंने इसे लेकर अपनी पत्नी से भी माफी मांगी है। ”

 

जितेंद्र

इसी साल फरवरी महीने में फिल्म स्टार जितेंद्र पर भी उनकी कजिन सिस्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। कजिन के मुताबिक ये मामला काफी पुराना है। उस वक्त जितेंद्र की उम्र 18 साल थी और वो उनसे 10 साल छोटी थीं। उन्होंने कहा, फेमिनिस्ट अवेयरेस कैंपेन #METOO की वजह से उन्हें इतने सालों बाद अपनी बात रखने की हिम्मत मिली है।

 

क्या है #MeToo कैम्पेन
कुछ वक्त पहले हॉलिवुड में निर्माता-निर्देशक हार्वी वाइंस्टाइन से जुड़ा यौन शोषण का मामला खास चर्चा में था। इसी के खिलाफ अमेरिकन ऐक्ट्रेस ऐलिसा मिलानो ने एक कैंपेन चलाया, जो देखते ही देखते दुनियाभर में पॉपुलर हो गया। इसके बाद कुछ घंटों में यह ट्विटर और फेसबुक पर खूब शेयर होने लगा। फेसबुक पर महिलाओं से एक मैसेज #MeToo के साथ कॉपी-पेस्ट करने को कहा जा रहा है। जिसमें उनके जीवन की वो घटनाएं हो, जब उन्होंने यौन शोषण का सामना किया हो। हालांकि, सिर्फ महिलाएं ही नहीं इस कैम्पेन से पुरूषों ने भे जुड़कर अपने अनुभवों को शेयर किया। धीरे-धीरे सोशल मीडिया और न्यूज से होता हुआ ये कैम्पेन भारत में भी ट्रैंड करने लगा।
इसके बाद कई मशहूर लोगों ने अपने साथ हुई इन घटनाओं को #MeToo कैम्पेन के तहत साझा किया…Next

 

 

Read More :

एक्‍टर जितेंद्र के खिलाफ यौन दुर्व्‍यवहार की शिकायत, चचेरी बहन ने लगाया आरोप!

20 मौतों में से एक की वजह शराब, WHO की 500 पन्नों की रिपोर्ट में सामने आई ये बातें

2,874 बाल आश्रय गृहों में से सिर्फ 54 के मिले पॉजिटिव रिव्यू, NCPCR की रिपोर्ट सामने आई ये बातें

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh