Menu
blogid : 316 postid : 1392915

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan21 May, 2020

एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है, वहीं, दुनिया के 12 ऐसे देश हैं जहां एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं है। इन देशों ने अपनी तैयारियों और सूझबूझ से कोरोना को देश में घुसने नहीं दिया है। इन 12 देशों मे तुर्कमेनिस्तान, समोआ, नार्थकोरिया जैसे कई बड़े देश शामिल हैं।

 

 

 

 

188 मुल्कों में महामारी का कहर
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस पहली बार दिसंबर 2019 में चीन में पाया गया था। यहां से इस वायरस ने पूरी दुनिया में पैर पसार लिए। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के कम से कम 188 मुल्कों में यह महामारी फैल चुकी है। महामारी के चलते लगातार लोगों की मौत हो रही है।

 

 

 

 

अमेरिका और रूस सबसे ज्यादा प्रभावित
कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका, रूस, ब्राजील, स्पेन और ब्रिटेन हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 50 लाख से पार हो कर 5112073 पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 3 लाख से बढ़कर 330255 हो गई है।

 

 

 

 

 

इन 12 देशों में एक भी मरीज नहीं
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार बीच दुनिया के 12 ऐसे देश हैं जहां अब तक एक भी कोरोना मरीज नहीं है। इन देशों की सूची में पहला नाम तुर्कमेनिस्तान का है। इसके बाद नार्थ कोरिया, समोआ, कीरीबाती आते हैं। इस लिस्ट में माइक्रोनेशिया, नाउरू, पलाउ, टोंगा, तुवालू, वनुआता, मार्शल आइलैंड और सोलोमन आइलैंड भी शामिल हैं।

 

 

 

 

अलजजीरा की रिपोर्ट यहां पढ़िए

 

कम आबादी वाले हैं ये देश
कोरोना वायरस से बचने वाले इन देशों की आबादी बेहद कम है। नार्थ कोरिया को छोड़कर बाकी किसी देश की आबादी 1 करोड़ भी नहीं है। इन देशों में वायरस की शुरुआत में ही बाहरी देशों से आवागमन रोक दिया गया था। टूरिस्ट प्लेस वाले इन देशों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते खुद को बचाए रखने में सफलता पाई है।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh