Menu
blogid : 316 postid : 1390732

वर्ल्ड मलेरिया डे : इन घरेलू उपायों से भी मरते हैं मच्छर, इन सावधानियों से हो सकता है बचाव

अगर आपको मच्छर ज्यादा काटते हैं, तो आपको इस बात का अंदाजा होगा कि मच्छरों का काटना छोटी बात नहीं होती। पूरी रात अगर आप मच्छरों के बीच सोते हैं, तो इससे आपकी दिनचर्या पर असर पड़ता है। नींद पूरी न होने की वजह से शरीर में दर्द से लेकर आपका दिमाग भी सही तरीके से कम नहीं करता।  साथ ही आपको मलेरिया का खतरा बना रहता है, तो अगर आपके घर में भी मच्छर है, तो उन्हें नजरअंदाज न करते हुए घरेलू तरीकों से उन्हें भगा सकते हैं।

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal25 Apr, 2019

 

 

इन घरेलू उपायों से दूर होंगे मच्छर
कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे। किसी कपड़े में कपूर और लौंग को साथ में रखकर बांध के कहीं टांग देने से भी मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।
लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।
इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।
सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

 

 

विश्व मलेरिया दिवस
25 अप्रैल को दुनियाभर में World Malaria day मनाया जाता है। वैसे तो मलेरिया आमतौर पर बारिश के मौसम में जुलाई से नवंबर के बीच ज्यादा फैलता है। मलेरिया में हर व्यक्ति की बॉडी कैसे रिऐक्ट करेगी इसका लेवल अलग-अलग होता है। अगर किसी व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत है तो हो सकता है मलेरिया का मच्छर काटने के बाद भी उसे कुछ न हो। लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति के लिए यही मलेरिया जानलेवा भी साबित हो सकता है।…Next

 

Read More :

World Earth Day 2019 : इन चीजों के खत्म होते ही हमारा भी मिट जाएगा अस्तित्व, आज से ही इन्हें बचाने की मुहिम शुरू कर दें

तत्काल टिकट नियम 2019 : होली के वक्त अगर करानी पड़े तत्काल टिकट बुकिंग तो इन बातों की होनी चाहिए जानकारी

4 मिनट से ज्यादा न लगाएं कानों में हेडफोन, 12 से 35 की उम्र के लोगों को ज्यादा खतरा

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh