Menu
blogid : 316 postid : 1390945

World Mosquito Day : इन 9 घरेलू उपायों को अपनाकर भी आपसे दूर रहेंगे मच्छर, घर में भी आएगी भीनी-भीनी खुशबू

बरसात के दिनों में मच्छरों की समस्या से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में मच्छर को छोटी समस्या नहीं कहा जा सकता क्योंकि इससे बड़ी-बड़ी बीमारियां फैलती हैं। आपको खुद को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे कि आपको आगे जाकर बड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े। ऐसे में आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप मच्छरों को दूर भगा सकते हैं-

Pratima Jaiswal
Pratima Jaiswal20 Aug, 2019

 

 

ये हैं घरेलू उपाय

कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे। किसी कपड़े में कपूर और लौंग को साथ में रखकर बांध के कहीं टांग देने से भी मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।

लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।

इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।

सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

मच्छरों को हवा भी पसंद नहीं होती है, इसलिए उनसे बचने के लिए आप अपने एयरकंडीशनर को ऑन रखे और पंखा चलाते रहे हैं. इससे आपको मदद मिलेगी।

मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इस हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।

 

 

नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।

पुदीने के पत्तों के रस का छिड़ाव करने से मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।

शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। घरों में लगा तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखता है।…Next

 

Read More :

तीन बैंकों का विलय होने पर क्या पड़ेगा आप पर असर, इन बातों के लिए रहें तैयार
क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर EMV चिप की आज आखिरी तारीख, जानें कैसे करें चिप के लिए अप्लाई
हर 10 में 1 लड़की को है PCOD की बीमारी, सारा अली खान भी हो चुकी हैं इसका शिकार

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh