Menu
blogid : 316 postid : 1394227

हर 15 सेंकेंड में मर रहा एक कोरोना मरीज, दुनिया के इस हिस्से में हर घंटे 247 लोगों की जान ले रहा वायरस

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan5 Aug, 2020

 

कोरोना महामारी इतनी विकराल हो गई है कि हर 15वें सेंकेंड में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो रही है। पूरी दुनिया में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मरने वालों में लैटिन अमेरिकी देशों के नागरिक हैं। भारत में अब तक 39 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

Image Courtesy : Reuters

 

 

टॉप 10 कोरोना पीड़ित देशों में 5 लैटिन अमेरिकी मुल्क
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। वायरस की वजह से सबसे बुरी स्थिति में लैटिन अमेरिकी देश हैं। लैटिन अमेरिका के 20 देशों में सबसे ज्यादा संक्रमण फैला हुआ है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की टॉप 10 कोरोना पीड़ित देशों की सूची में 5 लैटिन अमेरिकी देश ही हैं। इनमें ब्राजील, मेक्सिको, चिली, पेरू और कोलंबिया शामिल हैं।

 

 

Image Courtesy : Reuters

 

 

पूरी दुनिया में 7 लाख लोगों की कोरोना से मौत
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मरने वालों में 30 फीसदी सिर्फ लैटिन अमेरिकी देशों के कोरोना संक्रमित लोग हैं। सबसे ज्यादा ब्राजील में 96 हजार से अधिक मौतें हुई हैं।

 

 

Image Courtesy : Reuters

 

 

सबसे ज्यादा ब्राजील और मेक्सिको में हुई मौतें
रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मौतों के मामले में लैटिन अमेरिका क्षेत्र ने यूरोप को भी पीछे छोड़ दिया है। लैटिन अमेरिका क्षेत्र में रिकॉर्ड 206,000 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। यह पूरी दुनिया में हुई मौतों का 30 प्रतिशत है।
ब्राजील के बाद मेक्सिको में सर्वाधिक 48,869 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में 20,007, कोलंबिया में 11,315 और चिली में 9,745 लोगों की मौत हुई है।

 

 

 

Image Courtesy : Reuters

 

 

हर दिन 5900 कोरोना संक्रमितों की जा रही जान
रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में पिछले दो सप्ताह में हुई मौतों की गणना के बाद पता चला है कि हर घंटे 247 लोगों की मौत हो रही है। जबकि, एक मौत हर 15 सेकेंड बाद हो रही है। कुलमिलाकर पूरे विश्व में 24 घंटे में औसतन 5900 लोगों की जान जा रही है। कोरोना से हो रही मौतों के इन आंकड़ों के बाद वैश्विक चिकित्सा समुदाय में चिंता बढ़ गई है और वैक्सीन जल्द लाने के प्रयास तेज किए गए हैं।..NEXT

 

 

 

Read More :

कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज, WHO ने कहा- इसे हल्के में न लें

कोरोना पीड़ित टॉप 10 देशों की सूची में इस नए देश की एंट्री, एक सप्ताह में ग्लोबल हॉटस्पॉट सेंटर बना

कोरोना से मरने वालों में 50 फीसदी बुजुर्ग और 32 फीसदी महिलाएं

देश के एक राज्य में कोरोना के लाखों संक्रमित और एक में एक भी मरीज नहीं, जानिए राज्यों की ताजा स्थिति

शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा

दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज

 

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh