Menu
blogid : 316 postid : 1392795

सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत इस नंबर पर, यहां जानिए पाकिस्तान की कैसी है हालत

दुनियाभर के 185 से ज्यादा देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका कोरोना वायरस रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज मरीज और मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, रूस, ब्राजील के साथ ही पाकिस्तान की हालत खराब है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने दुुनियाभर के संक्रमित लोगों की संख्या बताने वाली सूची जारी की है।

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan15 May, 2020

 

 

 

अमेरिका में सबसे ज्यादा मरीज और मौतें
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,444,670 पहुंच गई है। जबकि 303,881 लोग मर चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में नंबर वन पोजीशन पर अमेरिका है। अमेरिका में 1,417,889 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या 86,929 पार पहुुंच गई है।

 

 

 

रूस—ब्रिटेन दूसरे और तीसरे नंबर पर
दूसरे नंबर पर 252,245 मरीजों के साथ रूस है। रूस में सबसे तेज वायरस ने अटैक किया है। यहां पिछले करीब 12 दिनों से रोजाना 10 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। रूस में अब तक 2,418 लोग मर चुके हैं। तीसरे नंबर पर ब्रिटेन है। ब्रिटेन में 234,441 मरीजों की संख्या पहुुंच गई है। जबकि 33,614 मरीज अपना दम तोड़ चुके हैं।

 

 

 

चौथे पर स्पेन और पाचवां नंबर इटली का
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 229,540 मरीजों की संख्या वाला स्पेन है। स्पेन में 27,459 लोग वायरस की वजह से मर चुके हैं। पांचवा नंबर इटली का है, वहां 223,096 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। जबकि 31,368 लोग मर चुके हैं। छठे नंबर पर 203,165 मरीजों की संख्या के साथ ब्राजील है। ब्राजील पिछले कुछ दिनों कोरोना का नया गढ़ बना हुआ है।

 

 

 

अंतिम तीन स्थानों पर फ्रांस, जर्मनी और ईरान
सातवें नंबर पर फ्रांस है। वहां 178,994 मरीज हैं। यहां 27,425 लोग मर चुके हैं। आठवें नंबर पर 174,478 मरीजों की संख्या के साथ जर्मनी है। जर्मनी में 7,928 लोग कोरोना से मर चुके हैं। नवें नंबर पर 144,749 मरीजों के साथ तुर्की है। यहां 4,007 लोगों की जान जा चुकी है। दसवें स्थान पर 114,533 मरीजों के साथ ईरान है। यहां 6,854 मरीज मर चुके हैं।

 

 

 

 

भारत 12वें स्थान पर और पाकिस्तान 19वें नंबर पर
टॉप टेन की लिस्ट में चीन, भारत और पाकिस्तान नहीं हैं। मरीजों की संख्या के हिसाब से चीन इस लिस्ट में 11वें नंबर पर है। चीन में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 82,933 है। जबकि 4,633 लोग मर चुके हैं। भारत का नंबर 12वां है। भारत में 81970 कोरोना मरीज हैं। जबकि 2649 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान 19वें नंबर पर है। वहां कुल मरीजों की संख्या 37,218 है। जबकि अब तक 803 लोग मर चुके हैं।..NEXT

 

 

 

Read More:

कोरोना से पहले इन दो वायरस ने मचाई थी तबाही, मरे थे हजारों लोग

कोरोना पेशेंट की मदद कर रही 9 साल की बच्ची को दुनिया भर से मिल रही शाबासी, जानिए कौन है वो

कभी न बंद होने वाला 250 साल पुराना कैफे बंद, विश्वयुुद्ध और गृहयुद्ध झेला पर कोरोना के आगे पस्त

लॉकडाउन में ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन नियमों को पढ़ें फिर सफर करें

अमेरिका ने बना ली कोरोना की दवा, जापान ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh