Menu
blogid : 5617 postid : 744962

स्वाभिमानी भारत का निर्माण

शब्दस्वर
शब्दस्वर
  • 85 Posts
  • 344 Comments

स्वाभिमानी भारत का निर्माण

लोकसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने से देश की राजनीति ने अपनी दशा और दिशा बदलनी प्रारंभ कर दी है। जनता ने पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल की पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी है। पूरे देश में मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला है और संगठन के साथ ही नेतृत्व के महत्त्व को भी मान्यता मिली है। कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्ट तथा राष्ट्रघातक राजनीति को देश की जनता ने सिरे से नकार दिया है। भाजपा को जिस प्रकार नरेन्द्र मोदी ने भटकाव और अस्थिरता की मृग मरीचिका से निकाल कर सही रास्ते पर लाकर एकजुट किया है यह उसी रणनीति का परिणाम है। यूपीए के हर मोर्चे पर बुरी तरह असफल होने के कारण देश की जनता एक राष्ट्रवादी विकल्प की तलाश में थी जो उसे नरेन्द्र मोदी में दिखाई दिया है। भाजपा के साथ ही एनडीए में नए प्राण फूँक कर पूरे देश का विश्वास जीतने में नरेन्द्र मोदी पूरी तरह से सफल हुए है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कहा जा सकता है कि देश की जनता ने सही विकल्प चुन कर पूरे विश्व के सामने एक मजबूत तथा सशक्त भारत के निर्माण की घोषणा कर दी है। जिस भाजपा को अधिकतर राजनैतिक दल सांप्रदायिक और अल्पसंख्यकों के लिए खतरा बताकर अपनी सत्ता की रोटियाँ सेंका करते थे आज हाशिए पर चले गए हैं। जनता ने उनका मुखौटा उतार कर उनको सबक सिखा दिया है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही इस देश की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की नींव पर एक भव्य भारत का निर्माण कर सकती है। कांग्रेस की विघटनकारी, छद्म धर्मनिरपेक्षता व अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति के दिन अब लद गये है। भाजपा को विजयी बनाकर देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्वास के साथ शक्तिशाली भारत का स्वप्न देखा है। जैसे गुजरात भारत में एक आदर्श राज्य बनकर उभरा है उसी प्रकार भविष्य में भारत भी विश्व के मानचित्र पर विकसित राष्ट्र के रूप मेँ अंकित होगा। 26 मई को नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे । उम्मीद की जानी चाहिए कि नरेन्द्र मोदी देश की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वाभिमानी भारत के निर्माण में सफल होंगें।
—————————————

इतिहास रचाया जनता ने
————-
भारत में परिवर्तन का इतिहास रचाया जनता ने।
अपनी ताकत का फिर से आभास कराया जनता ने।
————
सहकर कष्ट भयानक जिसने भारत मां की सेवा की।
अपने सर आँखोँ पर उसको ही बैठाया जनता ने।
————
झूठे वादे कर कुर्सी हथियाने वालों को देखो।
वोटों की असली शक्ती का रूप दिखाया जनता ने।
————
कठपुतली सरकार हमें अब बिल्कुल भी मंजूर नहीं ।
कुछ करने की हिम्मत का एहसास कराया जनता ने।
————
अंग्रेजी मानस ने भारत मां का बहुत अहित किया।
पूरी तरह स्वदेशी का परचम फहराया जनता ने।
————
————————————————————–

मोदी का जादू
——————
मोदी का जादू चला, जीता कमल निशान।
भ्रष्ट यूपीए का हुआ, सत्ता से प्रस्थान।
सत्ता से प्रस्थान, देश ने ली अंगड़ाई।
केसरिया परचम की, मस्ती जन मन छाई।
जिसने देश की ताकत, दुनिया को दिखला दी।
भारत माँ के ऐसे, वीर पुत्र हैं मोदी।
————————————————–

एक मुक्तक
—————
एक नया इतिहास रचाया भारत ने।
मोदी में विश्वास जताया भारत ने।
देखो स्वर्णमयी भगवा नभ पर छाया।
दुनिया को दर्पण दिखलाया भारत ने।
————
-सुरेन्द्रपाल वैद्य।narendra-modi-not-come-bhilwaraa

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh