Menu
blogid : 5617 postid : 694276

*देश का गणतंत्र* (contest)

शब्दस्वर
शब्दस्वर
  • 85 Posts
  • 344 Comments

*देश का गणतंत्र*
……………………………………………..

देश का गणतंत्र आहें भर रहा क्यों देखिये।
विश्वभर में यह पिछड़ता जा रहा क्यों देखिये।
……………………………………………..

भूलते ही जा रहे सब देश अपना आजकल।
खून जनता आम का अब भी बहा क्यों देखिये।
……………………………………………..

घाव भरने है जिसे उसकी नियत मेँ खोट है।
खून ही उसका यहां पानी हुआ क्यों देखिये।
……………………………………………..

नित नई मांगें लिये जो दे रहा धरना यहां।
फर्ज अपना भूलता ही जा रहा क्यों देखिये।
…………………………………………….
देश की खातिर मिटे कुर्बान सीमा पर हुए।
महल उनके ख्वाब का अब फिर ढहा क्योँ देखिये।
……………………………………………..
पूर्व आजादी सहे माँ भारती ने घाव हैं।
आज फिर से जुल्म धरती ने सहा क्यों देखिये।
……………………………………………..

-सुरेन्द्रपाल वैद्य।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh