Menu
blogid : 5617 postid : 218

* वर्ष प्रतिपदा *

शब्दस्वर
शब्दस्वर
  • 85 Posts
  • 344 Comments

* वर्ष प्रतिपदा *
.
पूर्ण हर्ष से सभी मनाएँ,
विक्रम संवत् वर्ष प्रतिपदा।
सृष्टि रचना का पहला दिन,
अति पावन है वर्ष प्रतिपदा।
.
ब्रह्मा ने इस अवसर पर की,
इस चराचर जगत की रचना।
इसी पुण्य भाव से भरकर,
सभी मनाएँ वर्ष प्रतिपदा।
.
भारत के गौरव श्रीराम का,
राज्यभिषेक हुआ इस दिन।
पुरुषोत्तम की मर्यादा का,
स्मरण कराती वर्ष प्रतिपदा।
.
शक्ति की सब भक्ति कर लेँ,
और बढ़ाएं नैतिक बल।
नवरात्रोँ की शुरुआत का,
अति पवित्र दिन वर्ष पतिपदा।
.
हिन्दुराष्ट्र के उद्घोषक का,
केशव का यह जन्म दिवस।
संगठन मंत्र और राष्ट्रभाव का, स्मरण कराती वर्ष प्रतिपदा।
.
प्रकृति का आँचल महका है,
रंग बिरंगे फूलोँ से।
हर्षित और सज्जित हो प्रकृति ,
मना रही है वर्ष प्रतिपदा।
.
——————-
-सुरेन्द्रपाल वैद्य
.
VIKRAMAD

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh