Menu
blogid : 5617 postid : 586428

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

शब्दस्वर
शब्दस्वर
  • 85 Posts
  • 344 Comments

बाल श्रीकृष्ण
.
जन्माष्टमी पर कुछ दोहे…
——————-
*जन्माष्टमी की धूम*
.
कृष्ण जन्म की मच गई, हर घर में है धूम।
देखत नन्हें कृष्ण को, हर मन जाता झूम।
.
कृष्ण रूप धरे शिशु से, होती है जब भेंट।
एक हाथ में बाँसुरी, दुजे में चाकलेट।
.
फिर से आ जायें यहां, कृष्ण कन्हैया आज।
देखत दूध मिलावटी, हो जायें नाराज।
.
ध्वनी विस्तारक गूंजते, करते ऊंचा शोर।
कलियुग की जन्माष्टमी, धूम मची सब ओर।
.
भक्तिभाव में खो गया, देखो हर इन्सान।
टी वी पर भी कृष्ण के,गूंज रहे गुणगान।
.
वंशी की धुन कृष्ण की, रही आज भी गूंज।
गहरे दिल से जब उठे, भावों की अनुगूंज।
.
खूब मिलावट हो रही, सब चीजों में आज।
और नियम कानून सब, बने बेसुरे साज।

——————-
-सुरेन्द्रपाल वैद्य।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh