Menu
blogid : 312 postid : 1389255

बॉलीवुड की वो हसीनाएं जिन्होंने फेमस क्रिकेटरों को किया बोल्ड और बनी उनकी हमसफर

बॉलीवड और क्रिकेट का नाता तो हमेशा सा ही गहरा रहा है। कई बार बॉलीवुड और क्रिकेटरों की जोडियों बन हैं। जहां कुछ अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल रही वहीं कुछ ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। पिछले कुछ सालों में कई भारतीय क्रिकेटरों ने अपने हमसफर के तौर पर बॉलीवुड की हसिनाओं के चुना है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन हसिनाओं के बारे में जिन्होंने मैदान पर किया क्रिकेटरों को बोल्ड।

Shilpi Singh
Shilpi Singh3 Nov, 2018

 

 

 

1. कोहली – अनुष्का

 

 

बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही अपनी शादी के एक साल का जश्म मनाएंगे। लेकिन उसके पहले विराट अपने 30वां जन्मदिन मनाएंगे। विराट और अनुष्का ने पिछले साल इटली में शादी की थी। दोनों ने करीब 4 साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी।

 

2. सागरिका घटगे – जहीर खान

 

 

फिल्‍म ‘चक दे इंडिया’, ‘इरादा’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकीं एक्‍ट्रेस सागरिका घटगे ने पिछले साल शादी के बंधन में खुद को जोड़ लिया। सागरिका ने पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान के साथ शादी रचाई है। दोनों ने पिछले साल मुंबई की कोर्ट में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। रिसेप्‍शन 27 नवंबर को मुंबई के ताज पैलेस में आयोजित हुआ था, जिसमें जानी-मानी हस्‍तियों ने शिरकत की थी।

 

3. हेजल कीच – युवराज सिंह

 

 

एक्‍ट्रेस हेजल कीच और क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी साल 2016 में ही हुई। हेजल सलमान खान की फिल्‍म बॉडीगार्ड में नजर आईं थीं। हालांकि हेजल को फिल्‍मों में ज्‍यादा सफलता तो नहीं मिली, लेकिन उन्‍होंने जीवनसाथी के रूप में क्रिकेटर युवराज को चुना। दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट किया फिर 30 नवंबर 2016 को पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए।

 

4. गीता बसरा – हरभजन सिंह

 

 

एक्‍ट्रेस गीता बसरा ने 2015 में हरभजन सिंह के साथ शादी की। दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। गीता बसरा बॉलीवुड के अलावा कई पंजाबी फिल्‍मों में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल दोनों की शादी को 3 साल हो गए, उनकी एक बेटी भी है।

 

5. संगीता बिजलानी – मोहम्‍मद अजहरुद्दीन

 

 

साल 1996 में अपनी पहली पत्नी नौरीन से तलाक लेने के बाद क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने भारतीय फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी की थी। लेकिन उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और उनका फिर से तलाक हो गया। संगीता पूर्व मिस इंडिया भी रह चुकी हैं और कई फिल्‍मों में काम किया।

 

6. शर्मिला टैगोर – मंसूर अली खान पटौदी

 

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और नवाब मंसूर अली खान पटौदी ने 1969 में हिंदू फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी। मंसूर अली खान और शर्मिला के तीन बच्चे हैं। सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान।…Next

 

Read More:

ये है हिजाब वाली बॉडी बिल्डर लड़की, केरल की बनी सबसे ताकतवर महिला

चाइना की हैं बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की मां, 6 साल में टूट गई थी ज्वाला की शादी

सड़क पर भीख मांगने को मजबूर पैरा-एथलीट, सरकार से नहीं कोई मदद

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh