Menu
blogid : 312 postid : 1389538

कपिल देव से अभिनव बिंद्रा तक, इन स्टार खिलाड़ियों पर जल्द बनेगी बॉयोपिक्स

 बॉलीवुड का और खेलों का गहरा नाता रहा है। कह सकते है कि खेल और सिनेमा एक ही सिक्के के दो पहलू है। दर्शक,अपने चहेते खिलाड़ियों के संघर्ष को रुपहले पर्दे पर देखने को काफी उत्सुक रहते हैं। एक तरफ जहाँ भारतीय खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के बूते अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर अपनी और देश की अलग पहचान बनाते हैं तो वहीं फिल्‍मी कलाकार इन खिलाड़ियों के किरदारों को बड़ी संजीदगी के साथ सुनहलें पर्दे पर उतारते हैं। भारतीय सिनेमा ने हॉकी, कुश्‍ती, क्रिकेट से जुड़ी कई फिल्‍मों का निर्माण किया हैं। साल 2019 में साइना नेहवाल से लेकर अभिनव बिंद्रा जैसे महान खिलाड़ियों की बयोपिक्स पर बनी फिल्में रिलीज होने जा रही है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। हम एक नजर डालेंगे उन खेलों पर बनने वाली फिल्मों पर जो इस साल होंगी रिलीज।

Shilpi Singh
Shilpi Singh12 Jan, 2019

 

 

1. फ़िल्म 83

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, भारतीय क्रिकेट का पहला विश्व कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। वैसे तो 1983 के विश्व कप के उल्लेख के बिना भारतीय क्रिकेट का इतिहास अधूरा है। आज की युवा पीढ़ी को उस नायब जीत के परिदृश्य से रूबरू कराने के लिए यह फिल्म बनाई जा रही है ताकि उस स्वर्णिम इतिहास को एक बार फिर देखा जा सके। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी।

 

 

2. साइना नेहवाल

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर रुपहले पर्दे पर बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभाती नजर आयेंगी। इस फिल्म में वो, साइना के अंदाज में बैडमिंटन खेलती नजर आएंगी। श्रद्धा का कहना है कि “यह फिल्म उनके जीवन की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म होने जा रही है”। इस  फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा शाहिद कपूर और यामी गौतम की भी अहम भूमिका है। फिल्म 21 सितंबर को रिलीज़ होगी।

 

 

3. अभिनव बिंद्रा

वर्ष 2008 में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतने वाले अभिनव बिंद्रा का किरदार अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर निभाएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर भी दिखाई देंगे। कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित ये फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी।

 

 

4. पुलेला गोपीचंद

टॉलीवुड अभिनेता सुधीर बाबू,भारतीय बैडमिंटन को सुर्खियों में लाने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच ‘पुलेला गोपीचंद’ के किरदार में नजर आएंगे । यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में बनाई जाएगी।

 

 

5. डिंग्को सिंह

अभिनेता शाहिद कपूर, 1998 में बैंकॉक एशियन गेम्स में, 19 साल की उम्र में गोल्ड जीतने वाले मुक्केबाज डिंको सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। डिंको कैंसर सरवाइवर हैं और वो 13 बार कीमोथैरेपी करवा चुके हैं। 2017 में गौतम गंभीर को उनकी हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने डिंको को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया था। उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। अप्रैल 2019 में फिल्म के रिलीज होने की बात कही जा रही है।

 

 

6. मुरलीकांत पेटकर

 

 

अभिनेता से निर्माता बने सुशांत सिंह राजपूत, पहले भारतीय पैराओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। मुरलीकांत ने 1972 में जर्मनी में पैराओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 2018 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।…Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh