Menu
blogid : 312 postid : 1389611

बेटा निभाएगा अपने पूर्व क्रिकेटर पिता का किरदार, ऐसी होगी 83 वर्ल्ड कप वाली फिल्म

साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था और अब इसके करीब 35 साल बाद इस पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्मकार कबीर खान अब इस पर फिल्म बनाने जा रहे हैं फिल्म ’83’। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं और वो कपिल देव का किरदार निभाएंगे। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट में एक और एक्टर का नाम शामिल हो गया है। ये नया नाम है चिराग पाटिल, चिराग पाटिल पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटे हैं और वो इस फिल्म में अपने पिता संदीप पाटिल का ही किरदार निभाते नजर आएंगे।

Shilpi Singh
Shilpi Singh9 Feb, 2019

 

 

सौभाग्य से मिला पिता का किरदार

चिराग कहते हैं, ‘मैं उत्साहित हूं, ’83 विश्व कप की जीत को भारतीय इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है और उस टीम का हिस्सा बनना सपना सच होने जैसा है और फिल्म में मेरे पिता की भूमिका निभाना इस फिल्म को ओर अधिक खास बना देता है। मुझे लगता है कि अभी तक किसी भी एक्टर ने अपने पिता की भूमिका बड़े पर्दे पर नहीं निभाई है, मैं पहला शख्स हूं। चिराग ने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म के बारे में सुना है, यह उनकी मां दीपा का सपना रहा है कि वह इस फिल्म में पिता की भूमिका निभाएं। सौभाग्य से, मुझे यह किरदार मिल गया’।

 

 

मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं चिराग

बता दें कि चिराग पाटिल पेशे से एक एक्टर हैं और वो कई मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि क्रिकेटर का बेटा होने के बावजूद उन्होंने कभी प्रोफेशनली क्रिकेट नहीं खेला है। इसी के चलते वो अपने इस रोल के लेकर जितना उत्साहित हैं उतना ही नरवस भी हैं।

 

 

संदीप ने बेटे को सुनाई है कई कहांनिया

संदीप पाटिल ने ने बताया कि चिराग के जन्म से यानी 31 साल से वह अपने बेटे को कई कहानियां सुना चुके हैं। संदीप बताते हैं, और हर बार जब भी हम विश्व कप जीत के बारे में बात करते हैं तो चिराग की आंखें खुशी से जगमगा उठती हैं। पहले मैच से लेकर फाइनल तक और पार्टी के बाद, मैंने उसके साथ इतनी सारी यादें साझा की हैं।

 

 

टूटी पसलियों के साथ संदीप ने खेला था विश्व कप

संदीप पाटिल ने टूटी पसलियों के साथ विश्व कप खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में, भारत ने सिर्फ तीन छक्के मारे थे, जिनमें से एक उनका था। संदीप पाटिल ने भारत के 183 के स्कोर में 29 गेंदों में 27 रन बनाए थे। विंडीज को 140 रन पर आउट कर दिया गया था।

 

 

रणवीर सिंह बनेंगे कपिल

इसके अलावा फिल्म की टीम में कई और एक्टर्स भी शामिल हो चुके हैं। फिल्म में ‘83’ में नजर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क भी नजर आएंगे। एमी इस फिल्म में भारतीय गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू का किरदार निभाएंगे। रियलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म ’83’ में रणवीर को भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म 2020 में अप्रैल में रिलीज होगी। इस फिल्म के अन्य किरदारों का चयन भी हो गया है और उनका खुलासा एक-एक कर किया जाएगा।

 

पंकज त्रिपाठी भी होंगे फिल्म का हिस्सा

 

 

क्रिकेट विश्वकप 1983 की जीत पर बन रही फिल्म 83 की कास्ट धीरे-धीरे सामने आ रही है। पंकज त्रिपाठी भी अब इस फिल्म का अहम हिस्सा बन गए हैं। पंकज फिल्म में टीम इंडिया के मैनेजर रहे पीआर मान सिंह का रोल निभाएंगे। पंकज ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट ने उन्हें कई पॉइंट्स पर रोने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि वे बॉलिंग और फील्डिंग में अच्छे थे और अब फिल्म की तैयारियों के बीच वे बैटिंग में भी बेहतर हो जाएंगे। …Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh