Menu
blogid : 312 postid : 1389498

टीम इंडिया के इन स्टार प्लेयर्स का पहला बच्चा बेटी, लिस्ट में आखिरी नंबर पर रोहित

भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा के नए साल पर दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा मिला पिता के तौर पर पर। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह के घर रविवार (30 दिसंबर) को एक बेटी ने जन्म लिया। कल की दोनों ने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, हालांकि अबी तक बेटी का नाम उन्होंने लोगों को नहीं बहया है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन स्टार क्रिकेटरो के बारे में जो रोहित से पहले बन चुके हैं बेटियों के पिता।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Jan, 2019

 

 

1. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एस एस धोनी साल 2015 में एक बेटी के पिता बने थे। धोनी की पत्नी साक्षी ने जीवा को उस दौरान जन्म दिया था जब वो विश्व कप खेल रहे थे। जीवा 3 साल की हो गई हैं सोशल मीडिया पर अक्सर अपने क्यूट अंदाज की वजह से छाई रहती हैं।

 

 

2. हरभजन सिंह

भारत की टरबनेटर कहे जाने वाले स्पिनर हरभजन सिंह को भी पहली बेटी हुई थी। गरभजन से एक्ट्रेस गीता बरसा से साल 2015 में शादी की थी और करीब सालभर में दोनों को एक बच्ची हुई ती। हरभजन की बेटी का नाम हिनाया हीर है और वो करीब 2 साल की हैं। हिनाया भी सोसल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं।

 

 

3. रवींद्र जडेजा

भारत के स्पिनर जडेजा इस दौरान वनडे और टी20 में भले ही ज्यादा न दिखाई दे रहें हों लेकिन वो टेस्ट में अक्सर खेलते हुए दिख जाते हैं। जडेजा ने साल 2016 में रीवा सोलांकी से शादी की थी और साल 2017 में दोनों एख बेटी के माता –पिता बने थे। जडेजा ने अपने बेटी की नाम निधयाना है।

 

 

4. सुरेश रैना

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना भले ही इन दिनों भारतयी टीम से बाहर चल रहे हों लेकिन आज भी लोग उनकी बल्लेबाजी के कायल हैं। रैना ने साल 2015 में प्रियंका चौधरी से शादी की थी। साल 2016 में ये कपल एक बेटी की माता पिता था। बता दें सुरेश रैना ने अपने बेटी का नाम ग्रेसिया (Gracia) रखा है, रनै का पत्नी अपने बेटी के नाम का फाउंडेशन भी चलाती हैं।

 

 

5. आर अश्विन

रविचंद्रन अश्विन एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए जाने जाते हैं। प्रीति नारायण से साल 2011 में शाद की थी, इस कपल के दो बेटी है। अश्विन को पहली बेटी का जन्म 2016 में हुआ था और दूसरी का साल 2018 में जिसका नाम आध्या है, इसका मतलब भगवान गणेश से है।

 

 

6. चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम को टेस्ट में मजबूती दिलाने वे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने साल 2013 में पूजा से शआदी की थी। इसके बाद साल 2018 में व एक बेटी के पिता बने। इस दौरान वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर और शानदार प्रर्दशन कर रहे हैं। पुजारा की बेटी की नाम अदिती है।

 

 

7. गौतम गंभीर

 

 

भारतीय के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने साल 28 अक्टूबर 2011 में शादी की थी। गौतम की बड़ी बेटी आजीन का जन्म मई 2014 में हुआ था, वहीं दूसरी बेटी अनाइज़ा का जन्म पिछले साल ही हुआ था।…Next

 

Read More:

फोर्ब्स इंडिया 2018 की लिस्ट में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा

महेंद्र सिंह धोनी से विराट कोहली तक, ये हैं 6 सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर

कबड्डी खिलाड़ी अनूप कुमार ने की सन्यास की घोषणा, भारत को जीता चुके हैं विश्वकप

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh