Menu
blogid : 312 postid : 1388773

FIFA वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चल रहा है जादू, गोल करके बनाए ये खास रिकॉर्ड

फुटबॉल की दुनिया के किंग कहे जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक फीफा विश्व कप 2018 में बेहतरीन प्रर्दशन किया है। रोनाल्डो ने जहां पहले मैच में तीन गोल दागकर अपने विश्व कप का आगाज किया था, वहीं बुधवार को मोरक्को के खिलाफ खेले गए मैच में भी उनका जादू मैदान पर चला। कल के मैच में 5 मिनट से पहले ही रोनाल्डो ने अपने अदांज में मोरक्को के खिलाफ हेडर के जरिये दमदार गोल दागा। स्पेन के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक जमाने वाले रोनाल्डो का मौजूदा विश्व कप में यह चौथा गोल है, खास बात यै है कि अबतक पुर्तगाल ने महज दो ही मैच खेले हैं और रोनाल्डो ने उन दो मैचों में चार गोल कर लिए हैं, जिसनें से तीन उन्होंने स्पेन के खिलाफ किए थे और एक मोरक्को के खिलाफ। मोरक्को के साथ हुए मैच में रोनाल्डो ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि कई बड़ी उपलब्धियां भी हासिल कर लीं, जो किसी भी फुटबॉल खिलाड़ी के लिए सपने जैसा होता है। तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की उन उपलब्धियों पर जिससे पार पारा इतना आसान नहीं होने वाला है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Jun, 2018

 

 

रोनाल्डो के अब तक 85 गोल 

अब रोनाल्डो उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 4 विश्व कप में 7 गोल किए हैं। कल मोरक्को के खिलाफ किए गए गोल के साथ ही वो उन्होंने अपना 85वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। रोनाल्डो ने पुर्तगाल की ओर से 152 मैचों में 85गोल अपने नाम किए हैं और इस गोल के साथ ही वो यूरोप की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने।

 

 

रोनाल्डो के 15 मैचों में कुल 7 गोल हो गए हैं

विश्व कप में रोनाल्डो के 15 मैचों में कुल 7 गोल हो गए हैं, दरअसल रोनाल्डो ने 2006,2010 और 2014 के विश्व कप में वो एक ही गोल कर पाए। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने के मामले में रोनाल्डो (85 गोल) अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रोनाल्डो ने हंगरी और स्पेन की ओर से खेल चुके फ्रैंक पुस्कास (84 गोल) को पीछे छोड़ दिया है, वहीं ईरान के अली दाई के नाम सबसे ज्यादा- 109 गोल करने का रिकॉर्ड है। ऐसे में अब रोनाल्डो की नजर इस रिकॉर्ड पर रहेगी।

 

 

सर्वाधिक इंटरनेशनल गोल

अली दाई (1993-2006, ईरान) : 109 गोल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (2003 से, पुर्तगाल) : 85 गोल

फ्रैंक पुस्कास (1945-1962, हंगरी-स्पेन) : 84 गोल

 

 

109 गोल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे

अली दाई ने 109 गोल अपने 13 साल के लंबे करियर में किया था, दाई ने 1993 से 2006 तक खेला था, खास बात ये है कि दाई ने अपना 109वां गोल ईरान के खिलाफ किया था और सोमवार(25 जून) को रोनाल्डो का मुकाबला भी ईरान से ही होगा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब तक इस विश्व कप में 4 गोल दागे हैं। इसके साथ ही पुर्तगाल की ओर से एक विश्व कप में कम से कम चार गोल करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड में खेले गए 1966 के विश्व कप में पुर्तगाल के युसेबियो 9 गोल करने में कामयाब रहे थे। अगर रोनाल्डो आने वाले मैचों में इस तरह का प्रर्दशन करेंगे तो शायद वो 9 गोलों का भी रिकॉर्ड भी अपना नाम कर लें।…Next

 

 

Read More:

क्रिकेट से कहीं ज्यादा अमीर और मशूहर है फुटबॉल, इन मामलों में भी आगे

फीफा विश्व कप के बारे में ये 5 दिलचस्प बातें, शायद ही जानते होंगे आप

रूस में जलवा बिखेरने को तैयार हैं ये 5 सुपरस्टार फुटबॉलर

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh